दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ने दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
भारत की जीत के हीरो तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी रहे। क्राइस्टचर्च में 181 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 14.5 ओवर में 112 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से तिलक और नीतीश रेड्डी ने सातवें विकेट की साझेदारी में 30 बॉल पर 69 रन जोड़कर टीम को जीत दिला दी।
तिलक ने अपनी पारी में 26 गेंदों का सामना किया और 51 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया। नीतीश रेड्डी ने 13 गेंदों पर 26 रन बनाए।
आखिरी ओवर में जीता भारत
भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए। जैकब डफी के 20वें ओवर में तिलक वर्मा ने चौका लगाया और 25 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। आखिरी ओवर की पांचवीं बॉल पर नीतीश कुमार रेड्डी ने 2 रन लेकर भारत को जीत दिलाई। जैकब डफी की पांचवीं गेंद वाइड रही, जिसके बाद भारत को 2 गेंदों पर 2 रन चाहिए थे। तिलक वर्मा ने 26 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए।

