Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

ताजमहल के गार्डन में निकला 7 फीट लंबा सांप:पर्यटकों में मची अफरा-तफरी, पहलवान ने किया रेस्क्यू

आगरा : आगरा में रविवार को ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लेबर गेट के पास गार्डन में करीब 7 फीट लंबा सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर पर्यटक घबरा गए और वहां से हटने लगे।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। हालांकि, वन विभाग की टीम पहुंचने से पहले ही सुंदर पहलवान ने सांप को पकड़ लिया। इसके बाद सांप को ताजमहल के पास स्थित जंगल में छोड़ दिया गया।

दशहरा घाट के पास अखाड़ा चलाने वाले सुंदर पहलवान पहले भी ताजमहल के आसपास सांप और अजगर का रेस्क्यू कर चुके हैं।

सुंदर पहलवान ने सांप को पकड़ लिया।

सुंदर पहलवान ने सांप को पकड़ लिया।

वन विभाग की टीम पहुंचने से पहले किया रेस्क्यू

ताजमहल के लेबर गेट के पास गार्डन में सांप दिखाई देने के बाद पर्यटकों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर एएसआई ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी।

वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही सुंदर पहलवान ने सांप को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पास के जंगल में छोड़ दिया गया। सुंदर पहलवान पहले भी ताजमहल के आसपास कई बार सांप और अजगर का रेस्क्यू कर चुके हैं।

ताज नेचर वॉक और यमुना किनारे से पहुंचते हैं सांप

ताजमहल परिसर और आसपास के इलाकों में सांप निकलने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। सितंबर 2023 में एक ही दिन दो अलग-अलग जगहों पर सांप दिखाई दिए थे। दोपहर में गार्डन और शाम को पश्चिमी गेट के पास सांप निकलने से पर्यटक घबरा गए थे।

ताजमहल के पास ताज नेचर वॉक और यमुना नदी का किनारा होने के कारण इस क्षेत्र में सांप और अजगर जैसे जीव पाए जाते हैं। ये इलाके उनके प्राकृतिक आवास हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *