Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

वृंदावन की सोसाइटी में 14वीं मंजिल से कूदे बुजुर्ग:दिल्ली से दोस्त के फ्लैट पर गए थे; पत्नी बोली- 4 साल से डिप्रेशन में थे

मथुरा : मथुरा के वृंदावन स्थित पॉश इलाके रुक्मणी बिहार में बनी हाई राइज सोसाइटी संस्कार सिटी में रविवार को एक बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली। दिल्ली निवासी बुजुर्ग ने अपार्टमेंट की 14 वीं मंजिल में स्थित दोस्त के फ्लैट से पहले बनी बालकोनी से छलांग लगा दी। हादसे के बाद शव के अवशेष 50 मीटर तक फैल गए। सर करीब 40 मीटर दूर लगे एक पेड़ के पास मिला।

बालकोनी से लगाई छलांग

दिल्ली के दिलशाद गार्डन निवासी अशोक कपूर वृंदावन में संस्कार सिटी स्थित अपने दोस्त महेंद्र मनोचा के फ्लैट 1420 में रविवार को मिलने गए थे। वह लिफ्ट से 14 वीं मंजिल पर बने फ्लैट के नजदीक पहुंचे और बिना दोस्त से मिले वहां बनी बालकोनी से छलांग लगा दी। तेज आवाज सुनकर सोसाइटी के गार्ड और अन्य कर्मचारी दौड़े तो वहां टुकड़ों में बिखरा हुआ अशोक का शव मिला। जिसे देख मौके पर अफरा तफरी मच गई।

तेज आवाज सुनकर सोसाइटी के गार्ड और अन्य कर्मचारी दौड़े तो वहां टुकड़ों में बिखरा हुआ अशोक का शव मिला

तेज आवाज सुनकर सोसाइटी के गार्ड और अन्य कर्मचारी दौड़े तो वहां टुकड़ों में बिखरा हुआ अशोक का शव मिला

दिल्ली निवासी 67 वर्षीय अशोक कपूर पत्नी सोनिया कपूर के साथ संस्कार सिटी के नजदीक बनी सोसाइटी पारस प्राइड में 8 महीने से रह रहे थे। इस सोसाइटी में बने मंदिर पर संस्कार सिटी सोसाइटी निवासी महेंद्र का आना जाना था। यहां अशोक कपूर और महेंद्र की दोस्ती हो गई। करवा चौथ पर अशोक कपूर अपनी पत्नी के साथ महेंद्र के फ्लैट पर गए थे जहां से पूजा अर्चना की थी। सोमवार को अशोक पत्नी को अपने फ्लैट में छोड़कर दोस्त से मिलने गए हुए थे।

अशोक कपूर पत्नी सोनिया कपूर के साथ संस्कार सिटी के नजदीक बनी सोसाइटी पारस प्राइड में 8 महीने से रह रहे थे

अशोक कपूर पत्नी सोनिया कपूर के साथ संस्कार सिटी के नजदीक बनी सोसाइटी पारस प्राइड में 8 महीने से रह रहे थे

पत्नी हुई बदहवास

हादसे की जानकारी मिलते ही अशोक कुमार की पत्नी सोनिया जब मौके पर पहुंचीं तो पति के क्षत विक्षत शव को देखकर बदहवास हो गई। वह समझ नहीं पा रही थी कि क्या करें,वह कभी दिल्ली में रह रहे बेटे को फोन करती कभी शव को देखकर बेहोश हो रही थीं। मौके पर मौजूद लोग उनको संभालने का प्रयास कर रहे थे वह उनको सांत्वना दे रहे थे। अशोक के दोस्त महेंद्र और उनकी पत्नी भी उनको संभालने का प्रयास कर रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव के टुकड़ों में बिखरे अवशेषों को एकत्रित किया और उनको बैग में पैक कर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जब अशोक की पत्नी सोनिया से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि वह 4 साल से डिप्रेशन के शिकार थे। 3 साल तक दिल्ली के अस्पताल में इलाज भी चला। वर्तमान में एक निजी चिकित्सक इलाज कर रहा था। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है जो भी वैधानिक कार्यवाही होगी वह की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *