राजस्थान के झुंझुनूं में सोमवार को सड़क बना रहे 8 मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई। 5 अन्य झुलस गए। हादसा उदयपुरवाटी के छापोली गांव में सुबह 10 बजे हुआ।
उदयपुरवाटी SHO रामपाल ने बताया- हादसा छापोली-कदंब कुंड मार्ग पर सीकर-नीमकाथाना स्टेट हाईवे से करीब 150 मीटर दूर हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया।
रोड़ी-बजरी मिलाने के काम में आने वाली मशीन ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई।
इससे उसमें करंट फैल गया। वहां काम कर रहे मजदूर करंट की चपेट में आ गए। हाईवोल्टेज लाइन का तार रोड़ी-बजरी (कंक्रीट) मिक्सर मशीन के हाइड्रोलिक जैक से टच हुआ था।

हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मौके पर रखे शव।
जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे
हादसे की जानकारी मिलने पर झुंझुनूं कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, एसपी कावेंद्र सिह सागर, विधायक भगवानाराम सैनी, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, गुर्जर नेता रविंद्र सिंह भडाना सहित कई लोग मौके पर पहुंचे।
मंत्री ने सीएम से की बात, मरने वालों में ठेकेदार भी शामिल
यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा मौके पर पहुंचे। लोगों से घटना की जानकारी ली। गांव में मोबाइल नेटवर्क नहीं आने पर सीएम भजनलाल शर्मा से बात करने के लिए मंत्री खर्रा और पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी स्टेट हाईवे पर आए। मंत्री ने मुख्यमंत्री को बताया कि ग्रामीण खुद के पैसे से काम करवा रहे थे। बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ है। हादसे में ठेकेदार विष्णु की भी मौत हो गई है।
मृतक हालेड़ा मंडावरा और छापोली के रहने वाले
हादसे में हालेड़ा मंडावरा निवासी हरिराम गुर्जर (30), मंगलचंद गुर्जर (22), कालूराम गुर्जर (29) और पवन गुर्जर (23), छापोली निवासी विष्णु सैनी (38), सुरेंद्र उर्फ सुरेश सैनी (30), मुकेश सैनी (27) और फतेहचंद सैनी (32) की मौत हो गई।
मृतकों के परिजनों को संविदा पर नौकरी, 2-2 करोड़ मुआवजे की मांग
छापोली के प्रमोद सैनी ने कहा- मृतकों के आश्रितों को संविदा पर नौकरी और 2-2 करोड़ रुपए मुआवजा दिया जाए। इसके बाद गांव की कमेटी जो तय करेगी, उसके अनुसार मुआवजा दिया जाए।
घायल बोला- मशीन को धक्का देकर दूसरी जगह ले जा रहे थे
घायल गिदाराम सैनी ने कहा- छापोली में हम काम कर रहे थे। हम सभी मशीन को धक्का देकर दूसरी जगह लगा रहे थे, इसी दौरान वह तार के टच हो गई और करंट लग गया। मौके पर 12-13 लोग थे।
पीएम मोदी ने दुख जताया, 2-2 लाख के मुआवजे का ऐलान

सड़क निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूरों की मौत हो गई।

घटनास्थल पर हादसे में मारे गए लोगों के शव।
पूर्व सीएम गहलोत बोले- इन मौतों का कौन जिम्मेदार

