यूपी में बुधवार को भाजपा ने गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली निकाली। गोरखपुर में सीएम योगी ने कहा- आप लोगों ने सपा अध्यक्ष का बयान पढ़ा होगा। दिल्ली का उनका बयान बड़ा विचित्र सा बयान था। वे कहते हैं कि अगली पीढ़ी हर लाठी और हर जख्म का बदला लेगी। सपा के बबुआ को थोड़ा समझाइए, लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है।
उन्होंने कहा- जैसे 2014 में देश के अंदर जनता ने बदलाव किया था, 2017 में प्रदेश में किया था। और यह बदलाव की ताकत कांग्रेस या समाजवादी पार्टी में नहीं, यह बदलाव जनता जनार्दन के बल पर हुआ था। जनता जनार्दन ही बदलाव करके दिखाती है।”
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी गोरखपुर में थे। उन्होंने माइक संभालते ही भोजपुरी में लोगों का हालचाल पूछा रउवा सब ठीक बानी ना?
नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा-

जिस लॉचिंग पैड की चर्चा मुख्यमंत्री जी आप कर रहे थे, उसका केवल रॉकेट ही नहीं खराब है। उसका लॉचिंग पैड भी खराब है, जो ऐसे-ऐसे नेता को पैदा करता है।
उन्होंने कहा- दिल्ली में हमारी भीड़ का 10 प्रतिशत भी विपक्ष रामलीला मैदान में नहीं जुटा पाया। विपक्ष देश को भरमाने का काम कर रहा है।
रैली में 12 जिलों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग ‘मोदी है-मोदी रहेगा’ लिखी तख्तियां हाथों में लेकर रैली में शामिल हुए।
रैली के बाद महाराणा प्रताप कॉलेज से पदयात्रा निकाली गई। यात्रा में नितिन नवीन, सीएम योगी के अलावा सहयोगी दलों के नेताओं में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, निषाद पार्टी के संजय निषाद, सुभासपा के अनिल राजभर आदि शामिल हुए।

भाजपा की गोरखपुर रैली में सहयोगी दलों के नेता भी शामिल हुए। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भी पहुंचे।
- कानपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- विपक्ष के लोग बांग्लादेश जैसे हालात लाने और सड़कों पर उतरने की बात कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन का यह मंसूबा कभी पूरा नहीं होगा। जनता का भरोसा इन दलों से उठ चुका है।
- प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा- राहुल गांधी अपने दादा का नाम नहीं लेते, क्योंकि दादा के नाम के साथ फिरोज खान जुड़ा हुआ है। मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि अभी 30 साल तक आप भारत के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। अखिलेश यादव, आप भी 30 साल तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बन सकते।
प्रयागराज में भाजपा की पदयात्रा में पहुंचे केशव मौर्य, बोले- राहुल गांधी पीएम नहीं बन सकते

प्रयागराज में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने दादा का नाम नहीं लेते, क्योंकि उनके नाम के साथ फिरोज खान जुड़ा है। केशव ने कहा कि राहुल गांधी अगले 30 साल तक प्रधानमंत्री और अखिलेश यादव अगले 30 साल तक यूपी के मुख्यमंत्री नहीं बन सकते। भाजपा ही वर्तमान और भविष्य है।
सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर 3 हजार से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे। मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी 250 बाइकों की रैली के साथ पहुंचे। पदयात्रा धरना स्थल से शुरू होकर सुभाष चौराहे स्थित शहीद वॉल तक जाएगी।
कानपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- माफिया ‘भैया’ के इंतजार में बैठे

कानपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली। वह करीब एक किलोमीटर तक पैदल चले। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा- जेलों में बंद माफिया इस इंतजार में बैठे हैं कि कब भैया की सरकार आए और वे बाहर निकलकर फिर जनता पर अत्याचार करें।
पाठक ने विपक्ष पर संविधान और लोकतंत्र विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा पदयात्रा के जरिए जनता को विपक्ष की राजनीति के बारे में बताएगी। साथ ही दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भोजपुरी में पूछा हालचाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने माइक संभालते ही भोजपुरी में लोगों का हालचाल पूछा। कहा-रऊवा सब ठीक बानी ना? नितिन नवीन ने कहा कि दिल्ली में हमारी भीड़ का 10 प्रतिशत भी विपक्ष रामलीला मैदान में नहीं जुटा पाया। वह देश को भरमाने का काम कर रहा। विपक्ष को गलतफहमी है। ये लोग कह रहे कि एसआईआर की वजह से चुनाव हार रहे लेकिन ये जमीन पर काम करते, लोगों के साथ मिलकर काम करते तो ये दिन देखने को नहीं मिल रहा।

