Breaking
Mon. Nov 9th, 2026

मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में हुई गोवर्धन पूजा:गाय के गोबर से गिरिराज महाराज का स्वरूप बनाया, आरती के बाद भोग लगाया

मथुरा : दीपावली के बाद ब्रज में सोमवार को गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मथुरा के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी।

मंदिर परिसर में गाय के गोबर से गिरिराज महाराज का विशाल स्वरूप तैयार किया गया। दर्शन और पूजा के लिए दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। पूरा मंदिर परिसर गिरिराज महाराज के जयकारों से गूंज उठा।

गोवर्धन पूजा देखने के लिए मंदिर में जुटी भीड़।

गोवर्धन पूजा देखने के लिए मंदिर में जुटी भीड़।

गोबर से बनाया गिरिराज महाराज का स्वरूप

मंदिर परिसर के चौक में गाय के गोबर से गिरिराज महाराज का विशाल स्वरूप बनाया गया। इसे फूलों और अन्य पूजन सामग्री से सजाया गया।

मंदिर सेवायतों ने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पुष्प, दीप और पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

हाथ उठाकर जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुहाथ उठाकर जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु

हाथ उठाकर जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुहाथ उठाकर जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु

शहनाई की धुन पर गूंजे जयकारे

गोवर्धन पूजा के लिए मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। शहनाई की मधुर धुन और श्रद्धालुओं के जयकारों से मंदिर में उत्सव का माहौल बना रहा। सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों का पहुंचना जारी रहा।

गाय को निहारते हुए मंदिर में गाय को निहारते हुए श्रद्धालु

गाय को निहारते हुए मंदिर में गाय को निहारते हुए श्रद्धालु

द्वारकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि गोबर से गिरिराज महाराज का विशाल स्वरूप तैयार किया गया।

विशेष मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई और विभिन्न प्रकार के भोग लगाए गए। ब्रज की परंपरा के अनुसार आयोजित इस पर्व में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed