Breaking
Wed. Nov 11th, 2026

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, 3 जवान घायल:बाइक सवार हमलावरों ने CRPF जवानों पर फायरिंग की

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने CRPF के अखरान कैंप में नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों पर फायरिंग कर दी।

घटना करीब 2:15 बजे की है। इसमें तीन जवान घायल हो गए। उन्हें अनंतनाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षाबल हमलावरों की तलाश में जुटे हैं।

आतंकी हमले के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

आतंकी हमले के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

घटना के बाद सुरक्षाबल गाड़ियों की तलाशी ले रहे हैं।

घटना के बाद सुरक्षाबल गाड़ियों की तलाशी ले रहे हैं।

कुलगाम में पहले भी CRPF पर हमला हुआ

कुलगाम दक्षिण कश्मीर का संवेदनशील इलाका है। यहां सबसे ज्यादा आतंकी गतिविधियां होती हैं। यह श्रीनगर से करीब 70-75 किलोमीटर दूर है। कुलगाम, अनंतनाग और शोपियां के साथ उस इलाके का हिस्सा है, जहां पहले भी आतंकी गतिविधियां होती रही हैं।

4 दिन पहले आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, महिलाओं को निशाना बनाते थे

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर से आतंकियों की मदद करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। ये लोग आतंकी मॉड्यूल के जरिए महिलाओं को निशाना बनाते थे और अलगाववादी विचारधारा और प्रचार को बढ़ावा दिया जा रहा था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *