Breaking
Wed. Nov 11th, 2026

रीवा सांसद बोले- 95% घरों में नशे की लत:पिता-बेटों के साथ लड़कियां भी नशा कर रहीं; पहले किसानों पर दिया था बयान

रीवा : “करीब 95 प्रतिशत घरों में कोई न कोई व्यक्ति नशा करता है। किसी घर में पिता नशा करता है तो कहीं बेटा। अब तो कुछ घरों में लड़कियां भी नशा करने लगी हैं। यह बात सुनने में भले ही बुरी लगे, लेकिन सच्चाई यही है।”

इस बयान के बाद रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। बुधवार को वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि समाज में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है। अब सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि लड़कियां भी इसकी चपेट में आ रही हैं। कई घरों में पिता और बेटों के साथ लड़कियां भी नशा कर रही हैं।

रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। किसानों पर दिए बयान के उन्होंने मंगलवार को सफाई पेश की।

रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। किसानों पर दिए बयान के उन्होंने मंगलवार को सफाई पेश की।

बयान पर सांसद की सफाई, बोले- मैं खुद तंबाकू खाता था

जनार्दन मिश्रा ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनकी लड़ाई नशे के खिलाफ है, समाज या महिलाओं के खिलाफ नहीं। उन्होंने कहा, “मैं खुद बहुत तंबाकू खाता था, लेकिन इसे छोड़ दिया।”

सांसद ने कहा कि नशे के खिलाफ सिर्फ पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई काफी नहीं है। इसके लिए परिवार और समाज को भी जिम्मेदारी निभानी होगी। माता-पिता को बच्चों की संगत, गतिविधियों और व्यवहार पर नजर रखनी चाहिए।

उन्होंने मेडिकल नशे और रीवा में कोरेक्स के अवैध कारोबार पर चिंता जताई। साथ ही इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत बताई। सांसद ने बताया कि उन्होंने खुद एक सप्ताह के भीतर तंबाकू की लत छोड़ दी थी।

किसानों पर बयान देकर भी चर्चा में आए थे सांसद

जनार्दन मिश्रा अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने किसानों को लेकर भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था- “किसान 3 महीने खेती में मेहनत करते हैं, जबकि बाकी 9 महीने ताश खेलते हैं, राजश्री खाते हैं और शराब पीते हैं।”

इस बयान पर विवाद होने के बाद सांसद ने सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया। वह दूध का उत्पादन और पशुपालन बढ़ाने की बात कर रहे थे। अब नशे को लेकर दिए गए बयान के बाद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं।

भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने किसानों की जीवनशैली को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि आज के किसान पहले जैसे नहीं रह गए हैं। वे कंफर्ट पसंद करने लगे हैं।

भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने किसानों की जीवनशैली को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि आज के किसान पहले जैसे नहीं रह गए हैं। वे कंफर्ट पसंद करने लगे हैं।

जीतू पटवारी बोले- किसानों का अपमान नहीं सहेंगे

सांसद के बयान पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने निशाना साधा है। उन्होंने X पर लिखा-

QuoteImage

अन्नदाताओं को नशेड़ी गंजेड़ी बताते हुए बीजेपी सांसद सांसद जनार्दन मिश्रा ने फिर बेहद शर्मनाक बयान दिया है। अहंकारी सांसद से कहें, समय रहते किसानों से माफी मांग लें! नहीं तो भाजपाइयों से अगली मुलाकात, सड़क पर, किसानों के साथ होगी!QuoteImage

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *