Breaking
Tue. Nov 17th, 2026

आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ दुनिया के सबसे प्रभावशाली मुस्लिम: मक्का समझौता इसकी वजह, भारत के मौलाना मदनी टॉप-50 में

इस्लामाबाद/ नई दिल्ली : पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की जोड़ी को 2027 के दुनिया के सबसे प्रभावशाली मुस्लिमों की लिस्ट में पहला स्थान मिला है। लिस्ट जॉर्डन के थिंक टैंक रॉयल इस्लामिक स्ट्रैटेजिक स्टडीज सेंटर (RISSC) ने जारी की है।

2026 की लिस्ट में आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ टॉप-50 में नहीं थे। इस साल दोनों सऊदी अरब के किंग सलमान, क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 पर हैं।

पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के बीच इसी साल मक्का समझौता हुआ है। इसके तहत अगर किसी एक देश पर हमला होता है तो बाकी दोनों देश भी इसे अपने ऊपर हमला मानेंगे और उसकी मदद करेंगे।

लिस्ट में भारत से जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी टॉप-50 में शामिल इकलौते भारतीय हैं। उन्हें 18वां स्थान मिला है। पिछले साल वे 16वें नंबर पर थे।

सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई छठे नंबर पर

RISSC 2009 से हर साल ‘द मुस्लिम 500’ नाम की लिस्ट जारी कर रहा है। पिछले 18 साल में यह पहली बार है जब पांच नेताओं को एक साथ पहला स्थान दिया गया है।

2027 की लिस्ट में ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई चौथे नंबर पर हैं। इसके बाद कतर के शेख तमीम बिन हमद अल-थानी पांचवें और जॉर्डन किंग अबदुल्ला छठे नंबर पर हैं।

पाकिस्तान के मुफ्ती तकी उस्मानी सातवें और यमन के हूती नेता अब्दुल-मलिक अल-हूती 17वें नंबर पर हैं। अफगानिस्तान के तालिबान सुप्रीम लीडर हैबतुल्लाह अखुंदजादा, सीरिया के अहमद अल-शरा और न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी भी टॉप-50 में शामिल हैं।

तेहरान में सड़क किनारे सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की तस्वीर वाला बैनर। यह तस्वीर 27 सितंबर 2026 की है।

तेहरान में सड़क किनारे सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की तस्वीर वाला बैनर। यह तस्वीर 27 सितंबर 2026 की है।

कौन हैं टॉप-50 में शामिल इकलौते भारतीय मौलाना महमूद मदनी?

मौलाना महमूद मदनी जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष हैं। यह संगठन 1919 में देवबंद के इस्लामी विद्वानों ने बनाया था। संगठन ने ऐतिहासिक रूप से धर्म के आधार पर अलग राष्ट्रीय पहचान बनाने के विचार का विरोध किया और सभी समुदायों के साथ मिलकर रहने की बात की।

महमूद मदनी ने 1992 में दारुल उलूम देवबंद से पढ़ाई पूरी की थी। उनके दादा हुसैन अहमद मदनी 1957 तक जमीयत के प्रमुख रहे। इसके बाद उनके पिता असद मदनी ने संगठन की कमान संभाली। 2006 में पिता की मौत के बाद संगठन में नेतृत्व को लेकर विवाद हुआ था।

महमूद मदनी 2001 से 2021 तक संगठन के महासचिव रहे। इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। रिपोर्ट में अल्पसंख्यकों के अधिकारों, नागरिकता और धार्मिक आजादी के लिए उनकी कानूनी लड़ाई का जिक्र है।

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी।

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी।

प्रभावशाली 500 मुस्लिमों में ये भारतीय भी शामिल

मौलाना महमूद मदनी के अलावा AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक, कारोबारी अजीम प्रेमजी और दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन भी 500 लोगों की सूची में हैं।

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान और शबाना आजमी के साथ संगीतकार एआर रहमान का नाम भी इस सूची में शामिल है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *