Breaking
Sat. Nov 21st, 2026

मोदी बोले- 50 साल पहले सेमीकंडक्टर कंपनी का विरोध हुआ:लाल झंडा दिखाया गया, फिर मैंने पहल शुरू की; देश में आज 12 प्लांट

पीएम मोदी ने शनिवार को IIT खड़गपुर में कहा, ‘भारत में 50 साल पहले एक कंपनी सेमीकंडक्टर बनाने आई थी, उसे लाल झंडा दिखाकर रोक दिया गया। सवाल उठे कि इसकी क्या जरूरत है, यह देश भी बना रहा है वो देश भी बना रहा। हम बनाकर क्या हासिल कर लेंगे।’

उन्होंने बताया, मैंने परवाह नहीं की। जब मैं आया तो खुद अफसरों के साथ बैठकर फाइलें तैयार करवाईं। आज चार सालों में ढेर सारी सेमीकंडक्टर कंपनियां आई हैं और प्रोडक्शन शुरू किया है।”

मोदी ने IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली यानी स्थापना के 75 साल पूरे होने के मौके पर 23 मिनट स्पीच दी। इनोवेशन, डवलपमेंट और IIT खड़गपुर के बारे में बात की। देश में सेमीकंडकटर के 12 प्लांट फैसिलिटीज हैं। इनमें से माइक्रोन टेक्नोलॉजी, केन्स सेमीकॉन, सीजी सेमी, कॉन्टिनेंटल डिवाइस इंडिया और सुचि सेमीकॉन में प्रोडक्शन शुरू हो चुका है।

पीएम ने कहा- IIT खड़गपुर ने बैलगाड़ी से बुलेट ट्रेन तक बदलाव देखा

पीएम ने कहा, बंगाल की वो धरती है, जहां से नेशनल मूवमेंट बने। यह संस्थान वहीं पर बना है जो स्वंत्रता सेनानियों का डिटेंशन कैंप हुआ करता था। उस समय उनकी गतिविधि आज भी मंत्र की तरह गूंजती होगी।

IIT खड़गपुर ने यहां बहुत से माइल स्टोन बनाए। 75 सालों में भारत ने बैलगाड़ी से बुलेट ट्रेन तक, डाकपत्रों से सोशल मीडिया तक बहुत कुछ बदलते देखा है।

छात्र IIT की यादों की चाय पर चर्चा करते होंगे

मोदी ने कहा- मैं यहां सभी स्टूडेंट, स्टॉफ को, सभी एल्यूमिनाई को बधाई देता हूं। साथियों IIT की यादें ऐसी होती हैं, जिसकी यादें सालों तक याद रहती हैं। वे चाय पर इसकी चर्चा करते हैं।

मैं चुनौतियों को चुनौती देता हूं

पीएम ने कहा- आज हमारा सामर्थ्य इससे तय होता है कि हम कितनी चुनौतियों को चुनौती देने का साहस करते हैं।

इसरो को नौजवानों के लिए ओपन किया

पीएम बोले- हमारे देश में स्पेस में सिर्फ एक प्लेटफॉर्म इसरो का था, वहां इंट्री रिस्ट्रिक्टेड थी। कोई भी मिशन लॉन्च के लिए अलग सिस्टम था। इसरो के बाहर युवाओं को इंट्री ही नहीं थी। हमने इसे नौजवानों के लिए ओपन किया।

स्पेस स्टार्टअप कभी असंभव था, आज असलियत है

मोदी बोले- आज IIT खड़गपुर के स्टूडेंट ने स्काईरूट शुरू करके पहला प्राइवेट सैटेलाइट लॉन्च कर दिया। आज ऐसे बहुत स्पेस स्टार्टअप हैं जो आगे बढ़ रहे हैं। कभी ये असंभव था, लेकिन आज ये असलियत है।

शौचालय बनाने की घोषणा की तो मजाक उड़ाया गया

मोदी ने कहा- जब मैंने लाल किले से गरीबों के लिए शौचालय बनाने की घोषणा की तो संसद में कुछ लोगों ने इसका मजाक उड़ाया था। वे यह नहीं समझ पाए कि शौचालय गरीबों, खासकर महिलाओं और माताओं की गरिमा और सुरक्षा के लिए कितना जरूरी है।

IIT खड़गपुर देश का पहला IIT इंस्टीट्यूट है

पीएम बोले- 12 साल में भारत के 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए

प्रधानमंत्री ने विश्व बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 12 साल में भारत के 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच 49.6 करोड़ लोग प्रतिदिन 4.20 डॉलर की निचली-मध्यम आय वाली गरीबी रेखा से ऊपर आए। इस दौरान गरीबी की दर 57.7% से घटकर 16.1% रह गई।

IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे होने पर सिक्का जारी किया

पीएम मोदी ने IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे होने पर सिक्का जारी किया

पीएम मोदी ने IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे होने पर सिक्का जारी किया

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *