Breaking
Sat. Nov 21st, 2026

शादी का कार्ड नहीं दिया तो ससुर को मार डाला:मथुरा में बेटे की बारात लेकर निकले थे, खून से लथपथ मिली लाश

मथुरा : मथुरा में शादी का कार्ड नहीं देने पर दामाद ने ससुर की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत में फेंककर फरार हो गया। खेत में शव देखकर लोगों ने पुलिस और परिजन को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि उसके जीजा ने ही पिता की हत्या की है। उसने शादी से पहले पिता को धमकी दी थी कि शादी वाले दिन तुम्हारे घर में खून बहेगा। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे गोवर्धन थाना क्षेत्र की है। दूल्हे के पिता की हत्या के बाद शादी नहीं हो सकी।

शादी के इंतजार में बैठी हुई दुल्हन और उसके परिजन।

शादी के इंतजार में बैठी हुई दुल्हन और उसके परिजन।

पुलिस के अनुसार, अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र के बसई गांव निवासी 62 वर्षीय ओमप्रकाश के बेटे की शुक्रवार को शादी थी। वह रात में बेटे की बारात लेकर गोवर्धन कस्बे में मंडी के पास पहुंचे थे।

बाराती नाच-गा रहे थे। बारात जैसे ही दरवाजे पर पहुंची, गांव के कुछ लोग दौड़ते हुए वहां आए। उन्होंने बताया कि दुल्हन के घर के पास खेत में कुछ दूरी पर दूल्हे के पिता ओमप्रकाश का शव पड़ा है। यह सुनकर दूल्हा और उसके परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान की।

दुल्हन के घर के बाहर रखा दहेज का सामान।

दुल्हन के घर के बाहर रखा दहेज का सामान।

बेटा बोला- जीजा ने हत्या की धमकी दी थी

लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। इसके बाद परिजन से पूछताछ की। दूल्हे अरविंद (22) ने आरोप लगाया कि उसके जीजा ने ही पिता की हत्या की है।

उसने बताया कि शादी का कार्ड नहीं देने की वजह से जीजा नाराज था। उसने पिता को धमकी दी थी कि शादी वाले दिन तुम्हारे घर में खून बहेगा। वह शादी में शामिल भी नहीं हुआ था। अरविंद ने आरोप लगाया कि उसी ने पिता की हत्या की है।

पिता की हत्या के बारे में जानकारी देते हुए बेटा अरविंद।

पिता की हत्या के बारे में जानकारी देते हुए बेटा अरविंद।

एसएसपी बोले- आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस को खेत में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *