Breaking
Sat. Nov 21st, 2026

योगी के छोटे भाई ने मां को मुखाग्नि दी:CM ने चिता की परिक्रमा की, प्रणाम किया; अर्थी को कंधा देकर रो पड़े

लखनऊ/देहरादून : योगी की मां सावित्री देवी शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। सीएम के सबसे छोटे भाई महेंद्र मोहन बिष्ट ने हरिद्वार के चंडी घाट पर मां को मुखाग्नि दी। योगी ने मां की चिता की परिक्रमा की। सिर झुकाकर प्रणाम किया।

योगी अंतिम यात्रा के दौरान रो पड़े। घर से मां की अर्थी को कंधा देकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। फिर चंडी घाट पर भी अर्थी को कंधा दिया। बार-बार रुमाल से आंसू पोछते रहे। योगी मां के पार्थिव शरीर के साथ ही पौड़ी के पैतृक गांव पंचूर से हरिद्वार पहुंचे।

उत्तराखड़ के सीएम पुष्कर सिंह धामी, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव मौर्य, मंत्री संजय निषाद समेत 50 से ज्यादा VIP घाट पर मौजूद रहे। बाबा रामदेव और चिदानंद समेत 13 अखाड़ों के आचार्य और महंतों ने मंत्र पढ़े।

योगी ने मां को कंधा देते हुए फोटो ‘X’ पर पोस्ट की। इसमें महाभारत का श्लोक लिखा, जिसका अर्थ है- ‘मां जैसी कोई छाया नहीं। मां जैसा कोई आश्रय नहीं। कोई प्रेम नहीं। मां जैसी कोई सुरक्षा नहीं और मां जैसा इस दुनिया में कोई जीवनदाता नहीं।’

योगी शाम को लखनऊ आ जाएंगे। यहां पीएम मोदी के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। योगी की मां ने शुक्रवार सुबह 10:45 बजे घर पर अंतिम सांस ली। वे 91 साल की थीं। योगी रात भर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे। उन्होंने अन्न-जल ग्रहण नहीं किया।

अंतिम संस्कार की 5 तस्वीरें-

मां की अंतिम यात्रा के दौरान योगी भावुक होकर रो पड़े। बार-बार आंसू पोछते रहे।

मां की अंतिम यात्रा के दौरान योगी भावुक होकर रो पड़े। बार-बार आंसू पोछते रहे।

योगी ने मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। घर से अर्थी को एंबुलेंस तक ले गए। हरिद्वार में घाट पर भी अर्थी को कंधा दिया।

योगी ने मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। घर से अर्थी को एंबुलेंस तक ले गए। हरिद्वार में घाट पर भी अर्थी को कंधा दिया।

योगी ने मां की चिता पर लकड़ी और चंदन रखे। अंतिम संस्कार के दौरान बाबा रामदेव ने मंत्र पढ़े।

योगी ने मां की चिता पर लकड़ी और चंदन रखे। अंतिम संस्कार के दौरान बाबा रामदेव ने मंत्र पढ़े।

योगी ने मां की चिता की परिक्रमा की। इसके बाद पैरों के पास सिर झुकाकर अंतिम प्रणाम किया।

योगी ने मां की चिता की परिक्रमा की। इसके बाद पैरों के पास सिर झुकाकर अंतिम प्रणाम किया।

हरिद्वार के चंडी घाट पर सावित्री देवी का अंतिम संस्कार किया गया। सीएम के छोटे भाई ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुखाग्नि दी।

हरिद्वार के चंडी घाट पर सावित्री देवी का अंतिम संस्कार किया गया। सीएम के छोटे भाई ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुखाग्नि दी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *