Breaking
Sat. Nov 21st, 2026

शव लेकर जा रहे भाई समेत 5 की मौत:एंबुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप में घुसी, जयपुर से बंगाल जा रहे थे

बाराबंकी : बाराबंकी में एंबुलेंस से शव लेकर जा रहे भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई। सभी जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रहे थे। शनिवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खड़े पिकअप में एंबुलेंस पीछे से घुस गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी एंबुलेंस में बुरी तरह फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और कड़ी मशक्कत से शवों को बाहर निकाला।

हादसा एक्सप्रेस-वे पर 53वें किलोमीटर के पास हुआ। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ। एंबुलेंस में पश्चिम बंगाल के अजीजुल हक का शव था।

हादसे में भाई अमीनुल हक (40) और उनके रिश्तेदार रूपिक (50) की मौत हो गई। दोनों कोच बिहार जिला के मुक्ति बालाभूत गांव के रहने वाले थे। इनके साथ जयपुर के रहने वाले मकबूल खान (52) ने भी दम तोड़ दिया।

इनके अलावा, एंबुलेंस ड्राइवर हरिओम योगी (31) और अजय (33) की भी जान चली गई। हरिओम राजस्थान के अलवर और अजय दौसा का रहने वाला था।

शव एंबुलेंस में बुरी तरह फंस गए थे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला।

शव एंबुलेंस में बुरी तरह फंस गए थे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला।

हादसा इतना जोरदार था कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया।

हादसा इतना जोरदार था कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया।

यह वही पिकअप है, जिसने एंबुलेंस को टक्कर मारी।

यह वही पिकअप है, जिसने एंबुलेंस को टक्कर मारी।

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाया है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाया है।

एंबुलेंस में कोई जीवित नहीं बचा, मौके पर ही मौत

हैदरगढ़ कोतवाल अनिल कुमार पांडे ने बताया- एंबुलेंस में सवार कोई जीवित नहीं बचा। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के पास मिले पहचान पत्रों से डिटेल लेकर पुलिस ने उनके परिवार को सूचित किया। परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *