लखनऊ : प्रयागराज महाकुंभ की तैयारियों के लिए शासन से मिला 340.59 करोड़ रूपए लागत की 87 परियोजनाओं की मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर ने बैठक में अधिकारीयों से कहा है कि ह सब काम महाकुम्भ मेला से पहले मानक एवं गुणवत्ता के साथ पूरा करा लिया जाए। महाकुम्भ मेला-2025 का लोगो और थीम बना लिया जाए।
आपको बता दें कि प्रयागराज में एलटी ओवरहेड लाइनों को भूमिगत विद्युत उपकेन्द्रों व ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि, नए उपकेन्द्रों व ट्रांसफार्मर की स्थापना, क्षतिग्रस्त लाइनों का परिवर्तन व नई लाइनें बिछाई जाएंगी। सड़को को चौरीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही मागों के नवनिर्माण कराया जाएगा। नलकूपों के रिबोर, मेला क्षेत्र में स्थाई पाइप लाइन बिछाने एवं नलकूप निर्माण आदि कार्य कराए जाएंगे।
वहीं, 87 परियोजनाओं के अंदर ही मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी वार्ड के विस्तार के लिए 20 बिस्तरों के वार्ड की स्थापना केन्द्रीयकृत डायग्नोस्टिक ब्लॉक एवं ब्लड बैंक का निर्माण किया जाएगा, अतिथि गृह का निर्माण, सभागार भवन का विस्तार, नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण तथा चिकित्सीय उपकरणों का क्रय किया जाएगा।

