Breaking
Mon. Nov 23rd, 2026

अलीगढ़ में साली को को लेकर जीजा फरार:ससुर ने कराई FIR, प्रेमजाल में फंसाने का आरोप

अलीगढ़ के महुआखेड़ा क्षेत्र में एक युवक पर अपनी पत्नी की छोटी बहन को लेकर फरार होने का आरोप लगा है। युवक की शादी वर्ष 2021 में बड़ी बेटी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद उसका छोटी साली से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। परिवार को इसकी जानकारी हुई तो विरोध किया, लेकिन युवक नहीं माना। आरोप है कि 9 नवंबर की रात वह छोटी साली को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवती के पिता ने दामाद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

महुआखेड़ा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी बड़ी बेटी की शादी गभाना क्षेत्र के युवक से की थी। उनकी छोटी बेटी की उम्र करीब 22 साल है। पिता का आरोप है कि दामाद का छोटी बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार ने इसका विरोध किया, लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

परिजनों को वापस लौटाने का भरोसा देते रहे

पिता के मुताबिक, 9 नवंबर की रात युवक उनकी छोटी बेटी को अपने साथ ले गया। इस मामले में युवक के माता-पिता, बहन और बहनोई पर भी शामिल होने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पक्ष के लोग उन्हें लगातार भरोसा देते रहे कि एक-दो दिन में बेटी वापस आ जाएगी। इसी वजह से उन्होंने तुरंत कानूनी कार्रवाई नहीं की। काफी समय बीतने के बाद भी बेटी का पता नहीं चला तो पुलिस से शिकायत की।

पांच लोगों के खिलाफ FIR

पिता की तहरीर पर महुआखेड़ा पुलिस ने युवक समेत पांच लोगों के खिलाफ BNS की धारा 87 और 61(2) में मुकदमा दर्ज किया है। उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है और मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *