Breaking
Sat. Nov 28th, 2026

राहुल गांधी बोले- परिसीमन बिल लोकतंत्र खत्म कर देगा:भाजपा चुनावी नक्शा बदलकर अपना फायदा चाहती है; मैं नहीं डरता, GEN-Z मेरे साथ

नई दिल्ली : राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया है कि भाजपा परिसीमन के जरिए देश का इलेक्टोरल मैप दोबारा बनाकर राजनीतिक फायदा लेना चाहती है। ये अधिकार किसने दिया?

उन्होंने कहा कि अब मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार 850 सीटों का नया आइडिया लेकर आए हैं। यह भारतीय लोकतंत्र को खत्म कर देगा। Gen-Z मानते हैं कि देश में वोट चोरी हो रही है। वे मेरे साथ हैं।

राहुल ने पूछा कि जब महिला आरक्षण बिल पहले ही पास हो चुका है तो लोकसभा की सीटें 850 करने की जरूरत क्यों है? इसके पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने परिसीमन को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया था।

राहुल ने यह प्रेस कॉन्फ्रेंस चार दिन के संसद सत्र के पहले की। लोकसभा में 30 नवंबर से और राज्यसभा में 2 दिसंबर से परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होनी है।

सीटें बढ़ाए जाने पर

महिला आरक्षण की आड़ में लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने की तैयारी है। महिला आरक्षण बिल 2023 में ही पास हो चुका है, इसे मौजूदा 543 सीटों पर भी लागू किया जा सकता है। फिर 850 सीटें करने की जरूरत क्यों है?

चुनावी नक्शे पर

850 सीटें होने से निर्वाचन क्षेत्रों (कॉन्स्टिट्यूएंसी) की सीमाएं बदलने की बड़ी गुंजाइश मिलेगी। भाजपा अपने विरोध वाले समुदायों का प्रतिनिधित्व कमजोर कर सकती है और विपक्षी नेताओं को निशाना बना सकती है। उन्होंने असम और जम्मू-कश्मीर के परिसीमन का उदाहरण भी दिया।

जेन-Z को लेकर

राहुल ने अपनी पार्टी के सर्वे का हवाला देते हुए दावा किया कि 80% भारतीय और करीब 100% जेन-Z मानते हैं कि PM मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव में गड़बड़ी की है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में 100 से ज्यादा सीटों पर वोट चोरी का भी आरोप लगाया।

ज्ञानेश कुमार पर

राहुल ने कहा, ‘हमने मोदी, शाह और ज्ञानेश को घेर लिया है। उन्हें भी पता है और हमें भी। हमारे पास भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बारे में पर्याप्त जानकारी है, जिसे जल्द सार्वजनिक किया जाएगा।

परिसीमन आयोग पर

राहुल ने प्रस्तावित परिसीमन आयोग की संरचना पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि आयोग में एक पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज का चयन PM मोदी और अमित शाह करेंगे, जबकि तीसरे सदस्य का चयन ज्ञानेश कुमार करेंगे। राहुल ने आरोप लगाया कि इससे सरकार को निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय करने में नियंत्रण मिल सकता है।

राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्लाइड दिखाई, कहा- सही तरह से परिसीमन हो

राहुल ने प्रेजेटेंशन में बताया कि केंद्र सरकार का परिसीमन सही नहीं है। उन्होंने इसे भाजपा का परिसीमन बताते हुए उसकी तुलना INDIA के परिसीमन से की।

राहुल ने कहा- INDIA के परिसीमन में 2011 की जगह 2027 के आधार पर जनगणना हो। साथ में जाति जनगणना भी हो। सीटें 543 ही रहें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed