कोटद्वार : उत्तराखंड के कोटद्वार में शनिवार को सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। रिखणीखाल ब्लॉक में सिद्धखाल-कलवाड़ी-सतपुली मार्ग पर कलवाड़ी बैंड के पास एक ईको कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार सभी महिलाएं एक ही गांव की थीं और सभी बैंणी-भुली योजना के फॉर्म भरकर सिद्धखाल से अपने गांव भगलवाण लौट रही थीं।
बताया जा रहा है कि सिद्धखाल-कलवाड़ी-सतपुली मार्ग पर कार का बैलेंस बिगड़ा और वह खाई में जा गिरी। हादसे के बाद गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।
सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। लैंडसाउन थाने की सीओ अस्मिता के मुताबकि घटना में 8 की मौत के साथ ही 4 लोग घायल हुए हैं, सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं घायलों का इलाज प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र रिखणीखाल में चल रहा है।
मौके पर लगी आसपास के गांवों के लोगों की भीड़

UK 15 नंबर की ईको पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है

घायल हुईं 5 महिलाओं को नजदीकी अस्पताल भेजा गया है

CM धामी ने घटना पर जताया दुख
12 लोग सवार थे, ड्राइवर की भी मौत हो चुकी
ईको कार में कुल 12 लोग सवार थे। वाहन के मालिक अनिल देवराड़ा ही कार चला रहे थे, हादसे में इनकी भी मौत हो गई है। वहीं, कार में सवार सभी महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं। हादसे की सूचना मिलने पर रिखणीखाल, लैंसडौन और कोटद्वार से प्रशासनिक अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए। लैंसडौन की उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य भी टीम के साथ पहुंचीं। ग्रामीणों, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

