Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

छत्तीसगढ़ में हादसा : खदान धंसने से कई ग्रामीण फंसे, 7 की हुई मौत, रेस्क्यू जारी

रायपुर, एजेंसी : छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा देखने को मिला है। राज्य के जगदलपुर इलाके से 11 किलोमीटर दूर ग्राम मालगांव में एक खदान अचानक धंस जाने से कई ग्रामीण फंस गए हैं। हादसे से 7 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार फिलहाल इस खदान में 12 से ज्यादा ग्रामीण फंसे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने का काम जारी है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू आपरेशन में लगी है।
मालगांव में जैसे ही खदान धंसी, चारों ओर चीख पुकार मच गई। पुलिस को खबर मिलने के बाद एसडीआरएफ को भी मौके पर बुला लिया गया है। अब जेसीबी की मदद से खदान की मिट्टी को हटाने का कार्य चल रहा है। जानकारी के अनुसार अभी कितने लोग इसमें फंसे है इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *