Breaking
Thu. Jun 11th, 2026

UP Rainfall Alert: अगले 36 घंटों तक होगी तेज बारिश, अलर्ट जारी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बुधवार को कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक गरज -तड़क के साथ तेज बारिश के आसार हैं। इस दौरान 40-50किलोमीटर से ज्यादा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग के आंचलिक केंद्र ने अगले 36 तक के लिए अपड़ेट जारी किया है। इस अपड़ेट में उत्तर प्रदेश के में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसी के साथ प्रदेश के कई जिलों में 2 जून तक बारिश जारी रहेगी।

इन जिलों में होगी बारिश
IMD के लखनऊ केंद्र ने गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के, गाजियाबाद, शामली, बदायूं, सहारनपुर,मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा,मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर और इससे सटे इलाको में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और गरज, तड़क के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं, शुक्रवार यानी दो जून को 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने और मेघगर्जन के साथ तेज बारिश की आंशका जताई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *