Breaking
Fri. Mar 6th, 2026

Odisha Train Accident: रेल हादसे की CBI की करेगी जांच, रेलवे बोर्ड ने की सिफारिश

नई दिल्ली : ओडिशा के बालासोर में हुए कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे की सीबीआई जांच की जा सकती है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रेलवे बोर्ड की तरफ से यह की गई है। ऐसे में अब इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा सकती है।

आपको बता दें कि हादसे के दूसरे शनिवार को कल एक पूर्व रेल मंत्री ने साजिश बताया था। अब इस मामले की सीबीआई जांच की मांग उठ रही है। बालासोर में शुक्रवार को हुए भीषण रेल हादसे के बाद रेलवे ट्रेक और केबल सुधारने का काम जारी है। माना जा रहा है कि जल्द ही रेल यातायात बहाल हो जाएगा।

ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार को हुए कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में 275 लोगोंं की मौत हो गई है जबकि 1000 से ज्यादा घायल हो गए। वहीं 700 से अधिक घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

हादसे की जांच जारी

कोरोमंडल ट्रेन हादसे की जांच की जा रही है। घटना के दूसरे दिन शनिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आडिशा पहुंचे थे। पीएम मोदी ने पहले घटनास्थल का जायजा लिया और फिर घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने कहा कि इस हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार है उन दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *