Breaking
Fri. Apr 24th, 2026

US से राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, कहा- उनसे पूछो ट्रेन हादसा क्यों हुआ… वे कहेंगे कांग्रेस ने 50 साल पहले ये किया था

नई दिल्ली : ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में 275 लोगों की मौत के बाद अब सियासत तेज हो चली है। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल इस हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस्तीफा मांग रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अमरीका गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ओडिशा ट्रेन हादसे का जिक्र करते हुए मोदी सरकार पर तीखा हमला किया है। बीती रात न्यूयॉर्क में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को पीछे ले जा रहे हैं। ओडिशा ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि उनसे (मोदी सरकार) पूछो ट्रेन हादसा क्यों हुआ तो वे कहेंगे कांग्रेस ने 50 साल पहले ये किया था।

दरअसल राहुल गांधी ने रविवार देर रात न्यूयॉर्क के जेविट्स सेंटर में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। राहुल गांधी को सुनने के लिए करीब 5 हजार प्रवासी भारतीय जुटे थे। यहां राहुल ने करीब 26 मिनट का भाषण दिया। इसी भाषण के दौरान राहुल गांधी ने ओडिशा ट्रेन हादसे का जिक्र करने के साथ-साथ अन्य मसलों पर मोदी सरकार पर तीखे हमले किए।

अपने भाषण में राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को पीछे ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा- आप सब कार में बैठकर इस कार्यक्रम में आए, अगर आप सिर्फ रियर व्यू मिरर में देखकर गाड़ी चलाएंगे, तो क्या सही से चला पाएंगे। एक के बाद एक हादसे होंगे। लेकिन PM मोदी देश की गाड़ी ऐसे ही चला रहे हैं। वे सिर्फ पीछे की तरफ देख रहे हैं और फिर हैरान हो रहे हैं कि हादसे पर हादसे क्यों हो रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *