Breaking
Thu. Jun 11th, 2026

IND vs AUS WTC final 2023: 7 जून से खेला जाएगा WTC का फ़ाइनल, जानें कब कहां और कैसे देखें मैच?

स्पोर्ट्स डेस्क, दैनिक उजाला लाइव : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुक़ाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के द ओवल मैदान में खेला जाएगा। यह मैच कल यानि 7 से 11 जून के बीच आयोजित किया जाएगा। पिछली बार भी भारत ने डबल्यूटीसी का फ़ाइनल खेला था। तब उसे न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। तो आइए जानते हैं आप कब कहां और कैसे इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले WTC का फ़ाइनल मुक़ाबला 7 से 11 जून के बीच दोपहर 3.00 बजे से खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले WTC का फ़ाइनल मुक़ाबला लंदन के द ओवल मैदान में खेला जाएगा।

भारत बनाम नीदरलैंड सुपर 12 मुक़ाबला का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में उठा सकते हैं, जबकि भारत में इस सुपर 4 मुक़ाबलाका प्रसारण आप डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख पाएंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले WTC का फ़ाइनल मुक़ाबले का लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए यह मैच देख सकते हैं।

टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव।

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *