Breaking
Sun. Jul 26th, 2026

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास ! वायरल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी के टेस्ट वर्ल्ड कप 2023 यानी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। 209 रनों की बड़ी हार के बाद भारत का 10 वर्ष बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना भी चूर-चूर हो गया। इस हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा इतने शर्मसार हुए कि उन्होंने एक भावुक नोट लिखते हुए टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का फैसला किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। हालांकि, यह पूरा सच नहीं है।

दरअसल, वायरल हो रहे इस पोस्‍ट को देखकर फैंस को लगा कि रोहित शर्मा ने सचमुच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हारने के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है, लेकिन सच्चाई यह नहीं है। जांच के बाद पाया गया कि यह फर्जी पोस्ट है, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।

वायरल पोस्‍ट का सच

सोशल मीडिया पर इसे ट्विटर हैंडल @ImR0hitt45 अकाउंट से पोस्‍ट किया गया है। जबकि टीम इंडिया के कप्‍तान रोहित शर्मा का आधिकारिक ट्विटर हैंडल @ImRo45 है। मतलब साफ है कि रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास लेने का ऐलान नहीं किया है। इसके साथ ही रोहित शर्मा के फर्जी अकाउंट को भी बंद कर दिया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *