Breaking
Thu. Jun 11th, 2026

टीम इंडिया की अगली तीन सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद टीम इंडिया की अगली तीन सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। भारतीय टीम 12 जुलाई से 13 अगस्त तक वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली है। जहां वह वेस्‍टइंडीज के साथ दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज, तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। क्रिकेट वेस्टइंडीज की ओर तीनों सीरीज के लिए शेड्यूल का ऐलान किया गया है। बता दें कि भारतीय टीम ने आखिरी बार 2019 में वेस्टइंडीज का दौरा किया था। जहां सभी फॉर्मेट में सीरीज खेलकर जीत थी।

भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत टेस्ट सीरीज से होगी। यहीं से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-2025 की शुरुआत भी होगी। भारत का पहला टेस्‍ट डोमिनिका में विंडसर पार्क में 12 जुलाई से खेला जाएगा और दूसरा टेस्‍ट 20 जुलाई से त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा। भारत और वेस्टइंडीज के लिए दूसरा टेस्ट बेहद खास होगा, क्‍योंकि यह दोनों के बीच खेला जाने वाला 100वां टेस्ट होगा।

पूरा शेड्यूल

  • 12 से 16 जुलाई – पहला टेस्ट, डोमिनिका
  • 20 से 24 जुलाई – दूसरा टेस्ट, त्रिनिदाद
  • 27 जुलाई – पहला वनडे, बारबाडोस
  • 29 जुलाई – दूसरा वनडे, बारबाडोस
  • 1 अगस्त – तीसरा वनडे, त्रिनिदाद
  • 3 अगस्त – पहला टी-20, त्रिनिदाद
  • 6 अगस्त – दूसरा टी-20, गुयाना
  • 8 अगस्त – तीसरा टी-20, गुयाना
  • 12 अगस्त – चौथा टी-20, फ्लोरिडा
  • 13 अगस्त – पांचवां टी-20, फ्लोरिडा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *