Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

गुजरात में बिपरजॉय की तबाही, 500 पेड़ और 200 बिजली के खंभे गिरे, 950 गांवों की बिजली गुल

नई दिल्ली : चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने गुजरात में दस्तक देने के बाद जमकर तबाही मचाई। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात के घेरे का व्यास 50 किलोमीटर का है। सौराष्ट्र और कच्छ में असर देखने को मिल रहा है। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण तेज हवा और भारी बारिश हो रही है, जिससे सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। तेज हवा के कारण बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। समुद्र के पास निचले इलाकों में पानी भर गया। बताया जा रहा है कि कई बेजुवानों की मौत हो गई है और 22 लोग घायल हो गए। मुंबई में बिपरजॉय का असर देखने को मिल रहा है। समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बिपरजॉय दोपहर बाद तक राजस्थान से टकरा सकता है। इसके बाद राजस्थान, हरियाणा, यूपी में सुबह से मौसम बदल रहा है। तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

गुजरात में बिपरजॉय का कहर जारी है। बताया जा रहा है कि तूफान के कारण 23 लोगों के घायल गए है। वहीं, 2 की मौत की भी खबर है। भावनगर में अपने पशुओं को बचाते समय एक पिता और पुत्र की मौत हो गई। भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति के बाद इनके पशु एक गड्ढे में फंस गए थे। उन्हें बचाते समय ही दोनों डूब गए। 23 पशुओं की मौत हो गई है। वहीं 524 पेड़ गिरने की जानकारी सामने आई है। राहत बचाव कार्य की टीमें पूरे इलाके में फैली हुई हैं।

गुजरात के जखाऊ पोर्ट पर 115 से 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। कुछ जगहों पर रफ्तार और ज्यादा देखी गई। तूफान में 524 पेड़ गिर गए हैं। कुछ जगहों पर बिजली के खंभे भी गिरे हैं। 950 गांवों की बिजली गुल हो गई है। भुज जिले के डीएम अमित अरोड़ा ने बताया कि अब तक करीब 150-200 बिजली के खंभे गिरे हैं। 6 बिजली उपकेंद्र बंद हैं। हालांकि पहले से हुई तैयारी के बाद कई गांवों की बिजली बहाल कर दी गई है। बाकी जगहों पर भी बिजली विभाग काम कर रहा है।

पश्चिम रेलवे ने बिपरजॉय चक्रवात की वजह से अगले तीन दिन एहतियात के तौर पर कुछ और ट्रेनों को रद्द करने का ऐलान किया है। पश्चिम रेलवे ने एक विज्ञप्ति जारी किया है, जिसमें कहा गया हैकि एहतियात के तौर पर 23 और ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा तीन ट्रेनों को गंतव्य पर पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया है।

पीएम मोदी ने भूपेंद्र पटेल से फोन पर की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात की। पीएम मोदी ने तूफान से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गिर वन में शेरों सहित जंगली जानवरों की सुरक्षा पर चिंता जताई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *