Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

घर में अकेली गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था उसके घर, मिली मौत

गोरखपुर : गोरखपुर में एक युवक की उसकी गर्लफ्रैंड के घर में फंदे ले लटकती हुई लाश मिली है। सूचना पर पहुंचे घरवालों ने बिना आरोप-प्रत्यारोप के उसका दाह संस्कार कर दिया, लेकिन इसके बाद फिर परिवार के लोग थाने पर पहुंच गए। युवक के घर वालों ने गर्लफ्रैंड और उसके परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना कैंपियरगंज इलाके के एक गांव की है।

कैंपियरगंज इलाके का रहने वाले उमेश चौधरी (22) का उसी के गांव की एक लड़की से गहरी दोस्ती थी। गुरुवार दोपहर लड़की के घर वाले कहीं गए हुए थे। इस बीच उमेश उसके घर में घुस गया। तभी कुछ देर में लड़की के घरवाले आ गए और दोनों को एक साथ देखकर भड़क गए। आरोप है कि परिवार वालों ने युवक की पिटाई करने के बाद उसे कमरे में बंद कर दिए।

परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो फंदे से लटकता मिला

इस बीच युवक के घरवालों को घटना की सूचना मिली तो वे भी पहुंच गए। दरवाजा बाहर और अंदर दोनों तरफ से बंद था। आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो सामने उमेश का शव लटकता हुआ मिला। पहले तो परिजन शव लेकर चले गए। लेकिन, बाद में उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। SP नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया, पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। SP नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया, पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *