Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

पब्जी में पहले दोस्ती फिर हुआ प्यार, 4 बच्चों को लेकर पाकिस्तान से भारत पहुंची महिला

नई दिल्ली : PUBG का क्रेज तो आप सब जानते ही हैं। बच्चों और युवाओं में सबसे लोकप्रिय यह गेम अब दिलों को भी मिलाने का काम करने लगा है। आपने इससे भी पहले कई खबरें पढ़ी होंगी जिसमें PUBG के माध्यम से दो लोग एक बंधन में बंध गए। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां पब्जी गेम पार्टनर संग जिंदगी बिताने के लिए पाकिस्तान की एक महिला अपने 2 बच्चों सहित 2 देशों के बॉर्डर को पार कर रबूपुरा कस्बे में पहुंच गई। महिला नेपाल के रास्ते लगभग एक महीना पहले भारत पहुंची और रबूपुरा के सचिन के साथ शुक्रवार रात तक रही। सीमा के पास भारत में रहने का कोई वैध दस्तावेज नहीं है। भारतीय नागरिकता हासिल करने के लिए युवक और महिला शादी करने की कोशिश में थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रबूपुरा के आंबेडकर नगर निवासी सचिन (22) की कुछ महीने पहले पब्जी गेम खेलने के दौरान पाकिस्तान की महिला (सीमा) से पहचान हो गई। गेम खेलने के दौरान ही दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया और बातचीत करने लगे। कुछ दिनों की बातचीत में दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद दोनों ने एक साथ रहने का फैसला ले लिया। महिला सिंध प्रांत कराची की रहने वाली है और 4 बच्चों की मां है।

जिस घर में रहती थी पाकिस्तानी महिला।

बताया जा रहा है कि इसके बाद पाकिस्तान की रहने वाली महिला ने किसी तरह नेपाल का वीजा बनवाया और फिर नेपाल सीमा से भारत में दाखिल हो गई। इसके बाद वह रबूपुरा के युवक के साथ है। युवक और महिला विवाह करने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस संबंध में वह कानूनी जानकारी जुटा रहे थे। इसी बीच गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस को पाकिस्तान से अवैध रूप से महिला के 4 बच्चों संग भारत आने की जानकारी लग गई। शुक्रवार शाम से आलाधिकारियों के निर्देश पर कमिश्नरेट पुलिस की टीम मामले की तह तक जाने के लिए महिला और युवक की तलाश में जुटी हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *