Breaking
Sat. Mar 14th, 2026

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में परशुराम की जय-जयकार

  • भगवान परशुराम की शोभायात्रा में शामिल हुए सैकड़ों विप्र बन्धु
  • अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में महोली रोड़ से निकाली भव्य शोभायात्रा
  • परशुराम शोभायात्रा के अवसर पर 101 सम्मानित व्यक्ति और 50 से अधिक छात्रों को दिया सम्मान

मथुरा : अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में शहर के महोली रोड़ से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में सर्वसमाज के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर वातावरण भी भगवान परशुराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान समाज के 101 सम्मानित व्यक्ति एवं 50 से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

महोली रोड़ से शुरू हुई भगवान परशुराम की शोभायात्रा बीएसए काॅलेज तक निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह सर्वसमाज के लोगों ने भव्य एवं जोरदार स्वागत किया। इससे पूर्व शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व ऊर्जा मंत्री वर्तमान विधायक पंडित श्रीकांत शर्मा, पूर्व मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, पंडित तपेश भारद्वाज, राजेश पाठक, पंडित योगेश द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, इंजी. राजकुमार शर्मा, शोभाराम शर्मा ने भगवान गणेश और भगवान परशुराम की आरती उतारकर किया।

भगवान परशुराम की आराधना के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में शामिल सर्वसमाज के लोग बैंड की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। जय परशुराम, जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंज रहा था। सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी चल रही थी। उनके पीछे घोड़े पर सवार ब्राह्मण समाज के बालक आकर्षक पोशाक में चल रहे थे। झांकियों के मध्य में काली मां की झांकी भी आकर्षण का केन्द्र रही। शोभायात्रा के अवसर पर विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जन-जन की आस्था के केंद्र हैं और इस अवसर पर केवल ब्राह्मण समाज ही नहीं बल्कि 36 बिरादरी के लोग भी मिलजुलकर भगवान परशुराम जी को याद करते हैं।

वहीं पूर्व विधायक पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि सत्य के धारक भगवान परशुराम ‘परशु‘ का प्रतीक और ‘राम‘ का पर्याय है।
इस प्रकार परशुराम का अर्थ है पराक्रम के कारक और सत्य के धारक। शास्त्रोक्त अनुसार भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठवें अवतार हैं। अतः उनमें आपादमस्तक विष्णु ही प्रतिबिंबित होते हैं। ‘परशु‘ में भगवान शिव समाहित हैं और ‘राम‘ में भगवान विष्णु।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रशेखर शर्मा, संचालन महामंत्री पंडित तपेश भारद्वाज एवं पंडित राजेश पाठक ने किया। वहीं सभा के संगठन मंत्री श्याम शर्मा ने बताया शोभा यात्रा बजरंग चैराहा शांति नगर होती हुई बीएसए कॉलेज पर समापन हुई।

इस अवसर पर बीएसए काॅलेज प्राचार्य डा. ललित शर्मा, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा, जिला पंचायत सदस्य नवल किशोर शर्मा, रमाकांत शर्मा, डा. गौरव भारद्वाज, पंडित राज नारायण गौड, पंडित मृदुल कांत शास्त्री, योगेश द्विवेदी, पार्षद कुलदीप पाठक, क्षेत्रीय पार्षद तेजवीर सिंह, सुभाष चंद शर्मा, आशीष शर्मा, सर्वेश चतुर्वेदी, दिनेश कौशिक, छाया गौतम, भावना शर्मा, मोहित शर्मा, विजय शर्मा, संजय हरियाणा आदि मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *