Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

कटरा जा रही ट्रेन के AC कोच में यात्री ने सीट के पास किया पेशाब, यात्रियों ने पीटा

जम्मू : नई दिल्ली से चलकर माता वैष्णो देवी कटरा जा रही ट्रेन के AC कोच में एक व्यक्ति ने रात्रि यात्रियों की सीट के पास पेशाब कर लिया। कंबल और चादर भीगी देख यात्री जागे और पेशाब करने वाले व्यक्ति की जमकर पीटा। TT खड़े देखते रहे।

बुधवार को रात्रि 8 बजकर 50 मिनट पर उत्तर सम्पर्क क्रांति ट्रेन अपने निर्धारित समय से वैष्णो देवी कटरा के लिए रवाना हुई। गुरुवार को रात्रि करीब 12 बजकर 15 मिनट पर एक व्यक्ति द्वारा ट्रेन के AC थ्री टियर B3 कोच में एक व्यक्ति ने यात्रियों की सीट संख्या 60, 61, 62 के पास ही पेशाब कर लिया। जिससे यात्रियों के कंबल और चादर भीग गए। यात्रियों भीग जाने का एहसास हुआ, तो वह जागे और पेशाब करने वाले व्यक्ति को पकड़कर जमकर पिटाई चालू कर दी।

पिटाई के बाद यात्रियों ने TT को बुलाया और उसके सामने भी पेशाब करने वाले व्यक्ति के लगातार कई तमाचे जड़े। TT खड़े देखते हुए नजर आए। यात्रियों के गुस्से को देख TT ने सफाई कराई, लेकिन उससे पहले यात्रियों ने उसी व्यक्ति सफाई कराई। फिर चादर और दूसरा कंबल मंगाया। रात्रि को हल्ला गुल्ला देख कोच सभी यात्री जाग गए और घंटों तक नींद टूटी रही।

रात्रि को समूचे मामले की एक वीडियो बनाकर यात्री IRCTC के ऑफिसियल ट्वीटर और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी ट्वीट किया। जब सुबह irctc ने रेलवे पुलिस को मामले को संज्ञान लेने को कहा। जब तक ट्रेन जम्मू पहुंच चुकी थी, बावजूद कोई जानकारी लेने भी नहीं पहुंचा। यात्रियों में रेलवे के सम्मन्धित अधिकारियों की इस लापरवाही से गुस्सा रहा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *