Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

धीरेंद्र शास्त्री के सिंदूर वाले बयान पर भड़के स्वामी प्रसाद मौर्य, बोले…

लखनऊ : बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के सिंदूर वाले बयान पर घमासान मचा हुआ है। धीरेंद्र शास्त्री अपने इस बयान की वजह से एक बार फिर आलोचकों के निशानें पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वहीं अब सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बाबा के सिंदूर वाले बयान पर भड़क उठे। उन्होंने बागेश्वर बाबा को टपोरी और उनके बयान को घटिया बताया है।

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा, “ये बागेश्वर वाले बाबा हैं या लखैरा, टपोरी, लम्पटाचार्य? जो महिलाओं के प्रति इतनी ओछी और गन्दी भाषा का प्रयोग करते हुए कहता है कि “जिस महिला की मांग में सिंदूर लगा हो और गले में मंगलसूत्र लटक रहा हो तो हम समझते है कि इसकी रजिस्ट्री हो चुकी है। जिस महिला की मांग में सिंदूर न लगा हो और गले में मंगलसूत्र न बंधा हो तो हम सोचते है कि ये प्लाट खाली है।

बाबा का यह घटिया बयान देश की समस्त महिलाओ का घोर अपमान है, इसकी कड़ी निंदा करता हूँ तथा इस बयान पर साधु-संतो, मठाधीशों-धर्माचार्यों व पंडे-पुजारियों की चुप्पी और भी निंदनीय है। जिनकी जुबान पर अभी तक ताला लगा हुआ है, महिलाओ के सम्मान में बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। क्या साधु-संतो का यही चरित्र है?”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *