Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

‘एक्सीडेंट में मर जाओ, मुआवजा मिलेगा’ बेटे की काॅलेज फीस के लिए बस के आगे कूदी मां

दैनिक उजाला डेस्क : माता पिता का कर्ज कोई भी कभी भी अदा नहीं कर सकता। माता-पिता अपने बच्चों की खुशियों के लिए किस कदर तक जा सकते है इसका एक दर्दनाक मामला देखने को मिला।

बता दें कि एक मां ने अपने बेटे की काॅलेज की फीस देने के लिए खुद की जान दे दी ताकि उसके बेटे को रोड़ एक्सीडेंट में मुआवजा मिल सके। मामला तमिलनाडु के सेलम का है जहां बेटे के कॉलेज फीस के लिए एक मां ने चलती बस के सामने कूद कर अपनी जान दे दी। ताकि मरने के बाद उसके बेटे को मुआवजा मिल जाए और वह अपनी कॉलेज की फीस भर दे यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।

बस से टकराने के बाद महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान पपाथी (45) के तौर पर हुई है। वह एक कलेक्टर कार्यालय में सफाई कर्मचारी थी। महिला अपने बेटे को हाई एजुकेशन देना चाहती थी ऐसे में तमिलनाडु सरकार से वित्तीय मदद पाने के लिए 28 जून को चलती बस के सामने जान दे दी।

पुलिस सुत्रों के मुताबिक, महिला को किसी ने सरकारी मुआवजे पाने के लिए ये तरीका बताया था कि अगर वह रोड़ एक्सीडेंट में मर जाती है तो सरकार उसके परिवार को मुआवजा देगी। महिला 15 साल से पति से अलग होने के बाद अकेले अपने बेटे का पालन पोषण कर रही थी और शख्स की सलाह पर महिला इस कदम को उठाने के लिए मजबूर हो गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *