Breaking
Fri. Jun 12th, 2026

सीमा हैदर नहीं हूं मैं…पूरे प्रोसेस और प्लानिंग से आई हूं…पाकिस्तान गई अंजू ने जारी किया वीडियो

बलिया : सीमा हैदर के बाद अब एक और मामला सामने आया है। जहां अंजू नाम की एक महिला राजस्थान से पाकिस्तान पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि महिला अपने पति को छोड़कर नसरुल्लाह नाम के शख्स के लिए पाकिस्तान गई है। अब इस मामले में खुद अंजू का बयान आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उन्होंने कहा है कि वह यहां पूरी प्लानिंग से आई हैं।

अंजू का वीडियो सामने आया है जिसमें वह कहती नजर आ रही है कि मैं पाकिस्तान लीगल तरीके से आई हूं मैं पूरी प्लानिंग से साथ आई हूं ऐसा नहीं है कि मैं अचानक से पाकिस्तान आई हूं…मैं यहां पूरी तरह से सेफ हूं और अपनी मर्जी से आई हूं जैसे मैं यहां आई थी वैसे ही मेरे जाने का प्रोसेस है। मैं 2 दिन में वापस आ रही हूं।

अंजू ने लोगों से गुजारिश की है कि आप मेरे रिश्तेदारों और बच्चों को परेशान ना करें। आप लोगों को जो भी बात करनी है मुझसे बात करें। मुझसे कॉन्टैक्ट करें, मैं लाइन पर हूं। आपको जानकारी के लिए बता दें अजूं पाकिस्तान चली गई थीं और अपने पति को बताया था कि वह अपनी सहेली से मिलने लाहौर आई हैं औऱ 2-3 दिन में वापस आ जाएंगी।

एक मी़डिया को दिए इंटरव्यू में अंजू ने बताया, मैंने किसी को नहीं बताया कि मैं पाकिस्तान जा रही हूं और यहां मेरा एक दोस्त है, मेरी उनके परिवार से अच्छी बातचीत है। हम दो साल पहले दोस्त बने थे। यहां पर शादी थी, मैं उसे अटेंड करने आई हूं और यहां पर जगह अच्छी थी तो घूमने के लिए आई हूं। मेरे ऐसा कुछ नहीं है। सीमा हैदर से मेरी तुलना करना गलत है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *