Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

भारत-पाक के बीच अहमदाबाद में होने वाले वर्ल्‍ड कप मैच की तारीख बदलेगी!

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : आईसीसी वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 के तहत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में 15 अक्टूबर खेले जाने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर बड़ा अपडेट आया है। मैच की तारीख बदल सकती है। दरअसल, 15 अक्‍टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में विश्व कप का मैच खेला जाएगा और उसी दिन से नवरात्रों का भी शुभारंभ होगा। खास बात ये है कि उस दिन-रात गुजरात में बड़े स्‍तर पर गरबा का आयोजन भी किया जाएगा। उसी को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने बीसीसीआई को शेड्यूल में बदलाव की सलाह दी है।

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को जानकारी दी है कि बीसीसीआई अपने मौजूद विकल्पों पर विचार कर रहा है और जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने हमें बताया है कि भारत और पाकिस्तान जैसे हाईवोल्‍टेज मैच के लिए हजारों की संख्‍या में प्रशंसक अहमदाबाद पहुंचेंगे। इसलिए इसे टालना चाहिए, क्योंकि उस दिन से नवरात्रि की शुरुआत होगी।

अब अगर भारत और पाकिस्‍तान के मैच की तारीख बदलती है तो हजारों प्रशंसकों को बड़ा झटका लगेगा। क्‍योंकि हजारों देसी-विदेशी फैन इस मैच को देखते हुए पहले ही होटल बुक कर चुके हैं और फैंस अहमदाबाद पहुंचने की प्‍लानिंग भी कर चुके हैं। एक अन्‍य रिपोर्ट के मुताबिक फैंस को अब होटल में रूम्‍स ही नहीं मिल रहे हैं।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने मंगलवार की रात वर्ल्‍ड कप मैचों की मेजबानी करने वाले संघों की एक बैठक 27 जुलाई को नई दिल्ली में बुलाई है। माना जा रहा है क‍ि बीसीसीआई अहमदाबाद में सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए भारत-पाकिस्तान मैच के लिए एक नई तारीख पर विचार विमर्श के बाद नई तारीख का ऐलान करेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *