Breaking
Sun. Jun 28th, 2026

तीसरी बार ब्लाक अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए मुरारी लाल शर्मा

  • सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षकों के हित में ली शपथ

राया : उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के निर्देश पर बुधवार को राया ब्लाक सभागार में जिला संगठन इकाई की मौजूदगी में चुनाव पर्यवेक्षकों के द्वारा राया ब्लाक के अध्यक्ष पद के साथ ही विभिन्न पदों पर चुनाव संपन्न हुआ।

सभागार में मौजूद जूनियर हाई स्कूल के सभी शिक्षकों द्वारा मुरारी लाल शर्मा को सर्वसम्मति से निर्विरोध राया ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। साथ ही ब्रजवीर सिंह महामंत्री, बृजेश पारीक को कोषाध्यक्ष,उपाध्यक्ष पद पर वेद प्रकाश शर्मा, मोहन प्रकाश, मधु माहौर, नीलम पाराशर, संयुक्त मंत्री पद पर लाखन सिंह, नीलम वर्मा, अनुपम शर्मा, पूनम को चुना गया।

लेखाकार पद पर हेमलता तिवारी, ऑडिटर पर अनुपम सारस्वत सहित सभी 16 पदों पर सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। अध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा ने बताया कि संगठन के सभी शिक्षकों के द्वारा मुझे तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित कर जो प्यार दिया जा रहा है। उसके लिए सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक शिक्षकों की जो भी समस्या होगी संगठन के माध्यम से समस्याओं को दूर कराया जाएगा।

इस दौरान पर्यवेक्षक नीलम गौड, कृष्णा कुमार, अतुल सारस्वत जिला अध्यक्ष, देवेंद्र सारस्वत, मनोज शर्मा, सूर्यवीर यादव, राजीव पचौरी, रंजीत सिंह, हरीश, विनोद उपाध्याय, पूनम शर्मा, रीना अग्रवाल, नीरज चाहर, ज्योति, कंचन, संचालन मुकेश अग्रवाल ने किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *