Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

रूंह कंपा देने वाली वारदात! 1 साल की मासूम से पिता ने पार की दरिंदगी की सारी हदें

रूपनगर, पंजाब : पंजाब के जिला रूपनगर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक दरिंदे पिता ने 14 माह की मासूम को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

मामला रूपनगर के गांव भलियाण का है, जहां आरोपी पिता सिकंदर सिंह ने मासूम को गला घोंट कर मार दिया। इतना ही नहीं दरिंदा उसे अस्पताल भी ले गया, तब तक वह बच्ची मर चुकी थी। परिवार का आरोप है कि पीटने के बाद बच्ची को बिस्तर पर लेटा दिया और पत्नी सीमा को कहा कि बच्ची सो रही है। जब पत्नी ने 2 घंटे के बाद देखा कि बच्ची सांस नहीं ले रही तो उसने शोर मचाया, जिसके बाद सब इकट्ठे हो गए। लोगों के इकट्ठे होने पर पिता ही बच्ची को सिविल अस्पताल में ले गया, जहां दाखिल करवाया और मौके से भाग गया।

उधर, डॉक्टरों ने बच्ची के मुंह पर काफी निशान होने पर उससे पूछताछ की तो आरोपी पिता ने कहा कि बैड से गिर गई थी। सवाल-जवाब के बीच ही आरोपी वहां से फरार हो गया। परिवार ने आरोप लगाया कि उसके पिता ने ही उसे बेरहमी से मौत के घाट उतारा है। आरोपी अभी फरार है, वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *