Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

ब्राइडल लुक में नसरुल्ला के साथ बैठी दिखी अंजू…पाकिस्तान से नया वीडियो वायरल

नई दिल्ली : राजस्थान से पाकिस्तान पहुंची अंजू को लेकर आए दिन कोई नया खुलासा या फिर कोई नया वीडियो सामने आ रहा है। पाकिस्तान में धर्म बदलकर फातिमा बनी अंजू पर वहां के लोग काफी मेहरबान हो रहे हैं। मीडिया सूत्रों के हवाले से खबर है कि अंजू ने नसरुल्ला से शादी कर ली है। हाल ही में अंजू नसरुल्ला और उसके दोस्तों के साथ डिनर करती हुई दिखी थी। अब उसका नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह सुनहरे रंग का लहंगा पहने और मुहं पर मास्क लगाए नसरुल्ला के साथ बैठी हुई दिख रही है। इस वीडियो को दिलीप कुमार खत्री नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसमें अंजू लहंगा पहने, मेकअप लगाए और मास्क पहने बैठी है. उसके ठीक बगल में नसरुल्ला भी बैठा नजर आ रहा है।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि नवाब हाउसिंग एसोसिएट के मैनेजिंग डायरेक्टर तुफैल खान ने अंजू को एक 10 मारला का प्लॉट और दोनों को उमराह पैकेज गिफ्ट किया है। वीडियो में एक शख्स अंजू और नसरुल्लाह, जिसे वह फातिमा बता रहा है, को प्लॉट के पेपर्स देते हुए नजर आ रहा है। इस मौके पर कई लोग वहां मौजूद थे। इस्लाम कबूल करने के लिए पाक स्टार ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ मोहसिन खान अब्बासी ने भी अंजू को प्लॉट और एक चेक गिफ्ट किया था।

पाकिस्तानी बिजनेसमैन ने कहा कि अंजू को पाकिस्तान में रहने में दिक्कत न हो इसलिए वह यह गिफ्ट कर रहे हैं और उसका इस्लाम में स्वागत करते हैं। बता दें, भारतीय महिला अंजू के अपने फेसबुक मित्र नसरुल्ला से मिलने के लिए पाकिस्तान गई थी लेकिन उसके वहां जाने के बाद उसने इस्लाम धर्म कबूल लिया और साथ ही बताया जा रहा है कि उसने नसरुल्ला से शादी भी कर ली है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली अंजू की 17 साल पहले शादी राजस्थान के अलवर के रहने वाले अरविंद से हुई थी। अंजू की 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा भी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *