Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

बर्थ डे मनाते ही आ गई मौत, जहाज से समुद्र में गिर गईं बिजनेसमेन की पत्नी

इंदौर : इंदौर के होटल व्यापारी जाकेश साहनी की पत्नी रीता सिंगापुर में क्रूज से गिर गईं। समुद्र में डूबने से उनकी मौत हो गई। वे पति के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए मलेशिया और सिंगापुर घूमने गई थीं।

रीता साहनी (64) और उनके पति जाकेश साहनी (70) सिंगापुर में ‘स्पेक्ट्रम ऑफ द सीज’ क्रूज से पेनांग से सिंगापुर लौट रहे थे। रीता का जन्मदिन मनाने के बाद वे अपने रूम में जाकर सो गए। जाकेश जब सोकर उठे तो पत्नी रीता लापता थीं।

रीता साहनी के बेटे अपूर्व साहनी ने सिंगापुर में बताया कि उनकी मां और पिता घूमने आए थे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मां को तैरना नहीं आता है हालांकि अभी शव बरामद नहीं किया जा सकता है। हादसे के बाद जाकेश साहनी सिंगापुर में ही रुक गए हैं। स्थानीय पुलिस क्रूज के CCTV फुटेज देख रही है। स्थानीय पुलिस ने साहनी परिवार से पूछताछ भी की।

अपूर्व ने ट्वीट कर मां रीता साहनी का निधन होने की पुष्टि की। हालांकि शव न मिलने पर भारत सरकार या सिंगापुर की किसी भी एजेंसी ने रीता की मौत की पुष्टि नहीं की है। अभी शव की तलाश की जा रही है।

70 साल के जाकेश साहनी इंदौर में होटल व्यापारी है जोकि अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए मलेशिया और सिंगापुर गए थे। जन्मदिन मनाकर साहनी दंपत्ति पेनांग से सिंगापुर क्रूज से आ रहे थे। रास्ते में पत्नी रीता क्रूज से समुद्र में गिर गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक जब रीता अपने कमरे में नहीं दिखीं तो जाकेश और क्रूज स्टाफ ने उनकी तलाश शुरु की। ऑस्ट्रेलिया में रह रहे उनके बेटे अपूर्व ने प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय से अपनी मां की तलाश के लिए मदद भी मांगी थी। बाद में अपूर्व ने ही ट्वीट कर अपनी मां की मौत हो जाने की सूचना दी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *