Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

बांके बिहारी मंदिर के पास हादसा, 5 की मौत:दो मंजिला मकान का ऊपरी हिस्सा गिरा; मरने वालों में कानपुर के ३ श्रद्धालु

वृंदावन : तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास मंगलवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। मंदिर से महज 200 मीटर पहले एक जर्जर मकान की पहली मंजिल बारिश के चलते ढह गई। हादसे में श्रीबांके बिहारी के दर्शन को आए पांच श्रद्धालुओं की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। वहीं, पांच लोग घायल हैं। मरने वालों में तीन कानपुर, एक देवरिया और एक वृंदावन की स्थानीय महिला है। पुलिस-प्रशासन की टीम राहत-बचाव के कार्य में जुटी है। घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि बांके बिहारी मंदिर के पास स्थित दो मंजिला मकान का ऊपरी हिस्सा काफी जर्जर हो गया था। यहां बंदर लड़ रहे थे। तभी मकान का ऊपरी हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिससे नीचे से गुजर रहे 11 श्रद्धालु दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर कर घायलों को अस्पताल भेजा। ​​​​​​

हादसा वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में बांके बिहारी मंदिर से महज 100 मीटर दूर स्थित स्नेह बिहारी जी मंदिर के पास हुआ। यहां पर दोसायत मोहल्ले में विष्णु शर्मा पुराना दो मंजिला मकान है। इसी का ऊपरी हिस्सा श्रद्धालुओं पर गिरा है।

हादसे के समय गली में मौजूद थे 60 श्रद्धालु

हादसा करीब शाम साढ़े 5 बजे हुआ। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय गली में लगभग 60 श्रद्धालु मंदिर की ओर जा रहे थे। तभी एक कार गली में आ गई। जिससे भीड़ रुक गई। इसी दौरान मकान का ऊपरी हिस्सा गिर गया। रास्ते से निकल रहे श्रद्धालु मलबे में दब गए।

मथुरा प्रशासन की भारी लापरवाही

प्रशासन की गलती से हुआ हादसा क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि भीड़भाड़ वाले एरिया में कई इमारते जर्जर हैं, जो कभी भी ढह सकती हैं। बावजूद प्रशासन इसकी अनदेखी कर रहा है। जर्जर इमारतों के खिलाफ अगर प्रशासन ने एक्शन लिया होता तो आज यह हादसा न होता। प्रशासन की लापरवाही के ही चलते आज हादसे में 5 लोगों को जान गंवानी पड़ी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *