Breaking
Sun. Sep 27th, 2026

बार-बार देखोगे VIDEO पर नहीं होगा आंखों पर यकीन, शख्स की ट्रक से हुई जबरदस्त टक्कर कि…

दैनिक उजाला डेस्क : जिसकी जिंदगी लंबी है उसे कोई मार नहीं सकता। भगवान ने जिसकी रक्षा करनी है वो कैसे भी कर लेंगे और देखने वाले बस देखते ही रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग कर रहे हैं कि जाको राखे साईंया मार सके ना कोय। वीडियो ऐसा है जिसे लोग बार-बार देख रहे है क्योंकि किसी को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा कि जो उन्होंने देखा वो सच भी है या नहीं।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स सड़क से गुजर रहा तभी एक ट्रक आता है और उसे जोरदार टक्कर मार देता है। इस भयंकर टक्कर से शख्स और उसकी बाइक दूर जाकर गिरते हैं। वीडियो देखकर एक बार तो लोगों की सांसें थम गईं कि शख्स तो नहीं बचा होगा और उसकी बाइक के भी परखच्चे उड़ गए होंगे, लोग यह सब सोच ही रहे थे कि तभी बाइक सवार अचानक से दिखाई देता है। वह खुद अपने पैरों पर चलकर उसी जगह पर आ जाता है जहां उसको ट्रक ने टक्कर मारी थी। यह पूरी घटना वहां लगे CCTV में कैद हो गई।

इस वीडियो को ट्विटर (X) पर सीसीटीवी इडियट्स नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो कहां का है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं इस वीडियो पर यूजर्स भी जबरदस्त कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि ऐसा लग है ‘मानो जैसे कुछ हुआ ही न हो। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं चमत्कार। वहीं किसी ने लिखा कि मैं तो एक पल के लिए डर गया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *