Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

UP में शाम को खुलेंगे स्कूल, इस खास वजह से लिया गया फैसला

लखनऊ : यूपी के सभी स्कूल 23 अगस्त की शाम एक घंटे के लिए अलग से खुलेंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब देर शाम स्कूल खोले जाएंगे। शासन की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि बच्चों को चंद्रयान-3 मिशन की लाइव कवरेज को दिखाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

आदेश में 23 अगस्त को शाम 5:15 बजे से 6:15 बजे तक सरकारी स्कूल खोलने को कहा गया है। इस दौरान शाम 5 बजकर 20 मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। इसी का लाइव प्रसारण सभी स्कूलों में बच्चों को दिखाया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का भी प्रसारण होगा।

यूपी के अपर राज्य परियोजना निदेशक मधुसूदन हुलगी की तरफ से जारी आदेश में प्रदेश के सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में स्टूडेंट्स और टीचर्स को विशेष सभा का आयोजन कर इस लाइव टेलीकास्ट में शामिल होने की बात कही गई है। साथ ही सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य को पहले से इसके लिए जरूरी तैयारी पूरी करने को कहा गया है।

ISRO ने यह भी कहा कि चंद्रमा की सतह पर उतरने के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बुधवार शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा। इससे पहले चंद्रयान-2 मिशन साल 2019 में भेजा गया था। इस अंतरिक्ष यान में आर्बिटर, लैंडर और रोवर शामिल था। लैंडर के अंदर एक रोवर था। लेकिन, ये लैंडर चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे यह मिशन के ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रहा था। इसरो ने 2019 में कहा था कि चंद्रयान-2 मिशन के आर्बिटर का सेवाकाल 7 साल बढ़ गया है।

मथुरा BSA बोले सभी तैयारियां पूरी

मथुरा के बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि 23 अगस्त को शाम 5:15 बजे से 6:15 बजे तक सभी सरकारी और गैरसरकारी स्कूल खुलेंगे। सभी स्कूल में वीडियो लाइव दिखने कि व्यवस्था की गयी है, जहाँ व्यस्था नहीं हैं, वहां खंड शिक्षा अधिकारी अपने मोबाइल तथा लैपटॉप के माध्यम से बच्चों लाइव चंद्रयान 3 लाइव दिखाएंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *