Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

पहाड़ के बाद अब जमीन पर जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

नई दिल्ली : पिछले करीब एक हफ्ते से पहाड़ों पर भारी बारिश के कारण कई जगहों पर पहाड़ गिरने और भूस्खलन के कारण लोगों को काफी ज्यादा जान माल का नुकसान हुआ है। गुरुवार को कुल्लू में एक साथ आठ इमारतें भरभरा कर लहरों में समा गई। अब तक राज्य में 10 हजार करोड़ की संपति का नुकसान हो चुका है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में जल तांडव दिखाने के बाद बादल अब जमीन की तरफ आ रहे है। IMD ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिन के लिए पूरे हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। यह अलर्ट अगले दो दिनों यानी शुक्रवार और शनिवार के लिए जारी किया गया है। अगले दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मंगलवार रात से राज्य में तीसरे दौर की भारी बारिश शुरू हुई, जिससे शिमला शहर को भारी नुकसान हुआ।

UP में 27 अगस्त तक जमकर बरसेंगे बादल

उत्तर प्रदेश में बीते मंगलवार से तेज बारिश का सिलसिला जारी है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही रहेगा। वहीं आज यानी 24 अगस्त को मौसम विभाग ने 45 जिलों के लिए डबल अलर्ट जारी किया है। आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ की ओर से जारी किए गए ताजा अपडेट के अनुसार अगले 72 घंटे तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *