Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

‘आओ मेरे प्यारे देश, रोते हैं…’ मुजफ्फरनगर के स्कूल में मुस्लिम बच्चे की पिटाई के वीडियो पर भड़कीं एक्ट्रेस रेणुका सहाणे

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक कथित वीडियो सामने आया है। एक स्कूल के इस वीडियो में टीचर एक मुस्लिम बच्चे को क्लास के बाकी बच्चों से पिटवा रही है। इस वीडियो पर एक्ट्रेस रेणुका सहाने गुस्से का इजहार किया है। रेणुका ने इस वीडियो की बेहद सख्त शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि देश को इसे देखकर रो लेना चाहिए।

एक्टर आशुतोष राणा की पत्नी रेणुका सहाने ने अपने ट्वीट में लिखा, इस नीच टीचर को सलाखों के पीछे होना चाहिए! हालांकि उसे राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार भी मिल सकता है! रोओ, मेरे प्यारे देश, रोओ!सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में क्लीासरूम में टीचर क्लास में एक बच्चे को बाकी बच्चों से थप्पड़ लगवा रही है।बच्चे बारी-बारी से उठकर इस बच्चे को माररहे हैं। टीचर बाकी बच्चों से कह रही है कि इस मुस्लिम को जोर से क्यों नहीं मार रहे हो।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसकी कड़ी निंदा की है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने भी इस वीडियो के सामने आने के बाद मामले का संज्ञान लिया है।

क्या है मामला?

बता दें कि छात्र की पिटाई का कथित वीडियो मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्‍बापुर स्थित गांव के एक स्कूल का बताया जा रहा है। आरोप है कि दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की शुक्रवार को उसकी कक्षा के अन्य छात्रों ने पिटाई कर दी। अध्यापिका के निर्देश पर उसे एक के बाद एक थप्पड़ मारे। यह भी आरोप है कि वीडियो में एक समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इस मामले में आरोपी टीचर के खिलाफ मंसूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित छात्र के पिता की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने 323, 504 धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *