Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

यूपी बोर्ड के बच्चे पढ़ेंगे चंद्रयान-3 की कहानी, पाठ्यक्रम में शामिल करेगी सरकार

लखनऊ : माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने चंद्रयान 3 की सफलता के इतिहास को शैक्षिक पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि देश की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के विषय में छात्र किताबों में पढ़ेंगे।

उन्होँने कहा कि भारत ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग से दुनिया में नया मुकाम हासिल किया है। आज हर भारतवासी इस बात को लेकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसीलिए आज जहां दुनिया भारत की तारीफ कर रही है। वहीं, विपक्ष चंद्रयान को लेकर भी बुराई करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।”

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ भी की। कहा कि चंद्रयान की सफलता से विश्व में गौरव प्राप्त हुआ है। इसकी सफलता के इतिहास को पाठ्यक्रम में रखने से बच्चों को सबक भी मिलेगा। सफलता के पीछे वैज्ञानिकों के संघर्ष और लगन की बच्चों को जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने ने चंद्रयान 3 के सफल मिशन के लिए प्रधानमंत्री मोदी और इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *