Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

‘प्रचार के लिए सभी हेलीकॉप्टर बुक, BJP इसी साल दिसंबर में करा सकती है लोकसभा चुनाव’…ममता बनर्जी का दावा

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने सोमवार को दावा किया कि भाजपा इस साल दिसंबर में ही लोकसभा चुनाव (lok sabha election) करा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए सभी हेलीकॉप्टर पहले से ही बुक कर लिए हैं। ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) की युवा इकाई की एक रैली को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने आगाह किया कि यदि भाजपा को केंद्र में लगातार तीसरा कार्यकाल मिलता है तो देश में निरंकुश शासन का खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने राज्य में अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोटों के लिए “गैरकानूनी गतिविधियों” में लिप्त कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि “कुछ पुलिसकर्मियों की मदद से” ऐसा हो रहा है।

ममता ने कहा कि अगर भाजपा लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता में लौटती है, तो देश को निरंकुश शासन का सामना करना पड़ेगा। मुझे आशंका है कि भाजपा दिसंबर 2023 में ही लोकसभा चुनाव करा सकते हैं…भाजपा ने पहले ही हमारे देश को समुदायों के बीच कटुता वाले देश में बदल दिया है। अगर वे सत्ता में वापसी करते हैं, तो इससे हमारा देश नफरत का देश बन जाएगा। ममता ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए भाजपा ने ”पहले ही सभी हेलीकॉप्टर बुक कर लिए हैं” ताकि अन्य राजनीतिक दल प्रचार के लिए उनका इस्तेमाल नहीं कर सकें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *