- सेना अधिकारी व विधायक, ब्लाक प्रमुख, बीडीओ ने सौपा, शहीद की पत्नी मिथलेश देवी को मिला शहीद पत्र
दैनिक उजाला, बलदेव : बलदेव विकास खण्ड के गांव बिरौना में सेना के अधिकारियों, विधायक, ब्लाक प्रमुख बीडीओ ने शहीद की पत्नी को बलिदान श्रद्धांजलि पत्र देकर शहीद का दर्जा दिया।
बिरौना निवासी हवलदार स्व चंद्रपाल सिंह पुत्र राजन सिंह की पत्नी मिथलेश देवी को सेना के अधिकारी व विधायक पूरन प्रकाश व ब्लाक प्रमुख अनिल भरंगर द्वारा पत्र सौंपा गया। बिरौना निवासी हवलदार स्व चंद्रपाल सिंह 524, एएससी बटालियन में सेवारत थे।19 अक्तूबर 2022 को ह्रदय गति रुकने से एम एच मथुरा में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। गांव में वन कोर सेना जवानों की टुकड़ी ने सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सोमवार को गांव बिरौना में में बलिदान शहीद श्रद्धांजलि पत्र देकर समारोह का मुख्य आयोजन किया गया। शहीद प्रमाण पत्र सेना से 524, ए.एस.सी बटालियन से सूबेदार ए.के उपाध्याय, बलदेव विधानसभा विधायक एडवोकेट पूरन प्रकाश, बलदेव ब्लाक प्रमुख अनिल भरंगर, विवेकशील यादव तहसीलदार महावन, दुष्यंत सिंह वीडीओ बलदेव ने शहीद चंद्रपाल सिंह की पत्नी मिथलेश देवी को सौंपा।
इस अवसर पर बलदेव थाने से क्राइम इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह, यतेंद्र वर्मा, तरुण वर्मा, लेखराज सिंह पहलवान प्रधान, जयपाल सिंह छौंकर, माधव तेहरिया, होरी लाल प्रधान, अनिल सिकरवार, विपिन कुमार प्रधान, राजन बाबा, दलबीर सिंह, बलवंत सिंह, फौरन सिंह, राजपाल सिंह, हुकम सिंह, सुग्रीव सिंह, सोरन सिंह, वीरी सिंह व सेना के अधिकारी व जवान उपस्थित थे।
शहीद चंद्रपाल सिंह के परिवार के सदस्य शहिद के पिता माता राजन सिंह, मुन्नी देवी, पत्नी मिथलेश, शहीद के दोनों बेटे व दोनों बेटियां रिश्तेदार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मेम्बर सिंह सूबेदार प्रधान ने किया, अध्यक्षता जगजीत सिंह ने की, सभी अतिथियों व आगंतुकों का आभार शहीद के पिता राजन सिंह द्वारा किया गया। काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

