Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

अगले दो दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का नया अपडेट

नई दिल्ली : मानसून अब अपने अंतिम पड़ाव में है। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। कई जगह मूसलाधार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। पहाड़ों पर तो भारी तबाही देखने को मिली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान मानसून का पश्चिमी हिस्सा अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर की तरह रहने की संभावना है। आईएमडी के ताजा अपडेट्स के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दक्षिणी असम में एक परिसंचरण की स्थिति बनती दिख रही है। इसके कारण कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

IMD ने अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, असम और मेघालय में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान लगाया है। वही ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, लक्ष्यद्वीप में भी मंगलवार को हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है, वही पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, गुजरात और यूपी में भी एक-दो स्थान पर मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।

आईएमडी के ताजा अपडेट्स के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर लोगों को सावधानी बरतने की नसीहत दी गई है। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इसके कारण कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है।

IMD के मुताबिक, बिहार में आज बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश के कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिले में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन और वज्रपात की सभावना जताई गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *