Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर वोटिंग, 8 सितंबर को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली : देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। यह इलेक्शन भाजपा के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन में पहली हो रहा है। उपचुनाव में विपक्षी पार्टियों का गठबंधन उत्तर प्रदेश के घोसी, झारखंड के डुमरी, त्रिपुरा के धनपुर और बॉक्सानगर के साथ उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा सीट में संयुक्त चुनाव लड़ रहा है।

बता दें कि इंडिया अलायंस में शामिल दल पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी और केरल के पुथुपल्ली में आमने- सामने मौदान में हैं। मतों की गिनती की बात करें तो 3 दिन बाद 8 सितंबर को होनी है।

यूपी की घोसी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच महामुकाबला हो रहा है। यह निर्वाचन क्षेत्र सपा के विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था। दारा सिंह चौहान ने सपा से इस्तीफा देकर भाजपा दामन थाम लिया है। इस सीट पर सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह हैं। उपचुनाव को लेकर पूरे निर्वाचन क्षेत्र को 2 जोन और 27 सेक्टर में विभाजित किया गया है। उपचुनाव के मद्देनजर घोसी विधानसभा क्षेत्र में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। उपचुनाव का परिणाम 8 सितंबर को घोषित किया जाएगा। कहा जा रहा है कि 8 सितंबर को आने वाले परिणाम से इंडिया गठबंधन के बीच यूपी में सीट शेयरिंग का फ़ॉर्मूला भी तय होगा।

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में बागेश्वर सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी ने अपने आप को बरकरार रखने के लिए पार्वती दास को चुनावी रण में उतारा है। बता दें कि इस निर्वाचन क्षेत्र से पति चंदन दास साल 2007 से लगातार विधायक बन रहे थे। उनकी मौत के बाद यह सीट रिक्त हुई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *