Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

ओडिशा : राज्यपाल को तुलसी का पौधा भेंट कर की पौधारोपण अभियान की शुरुआत

कटक : रामबिलाश शर्मा सेवा स्मृति संसद की तरफ से वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गयी है। शुरुआत से पूर्व स्मृति परिषद के सलाहकार तथा वरिष्ठ स्तम्भकार अरूण पंडा के नेतृत्व में सभापति किशन कुमार शर्मा और मनोज शर्मा ने ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल को राजभवन में तुलसी का पौधा भेंट किया।

पर्यावरण के साथ-साथ धर्म भाव जाग्रत करने के उद्देश्य से स्मृति परिषद के तरफ से कटक जिला में 10 हजार तुलसी का पौधा और 10 हजार नीम का पेड़ रोपण किया जाएगा। सभापति मनोज शर्मा ने बताया
कि राज्यपाल से मिलकर वृक्षारोपण अभियान के बारे में जानकारी दी। इस अभियान से राज्यपाल काफी खुश नजर आये। किशन कुमार शर्मा ने बताया कि पौधरोपण कि शुरुआत सर्वप्रथम कटक से कि जा रही है। इसके बाद रामबिलाश शर्मा स्मृति संसद अन्य जिलों में भी पर्यावरण और धर्म भाव जाग्रत करने के उद्देश्य से ऐसे अभियान चलाएगी।

सलाहकार अरुण पंडा ने बताया कि रामबिलास शर्मा सेवा स्मृति संसद एक संपूर्ण सामाजिक सेवा संगठन है। सांप्रतिक परिवेश के दृष्टि से अधिक से अधिक वृक्ष रोपण करना जरूरी हो गया है। तुलसी और नीम वृक्ष का औषधीय गुण है। इसलिए संगठन के तरफ से कटक जिला में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *