Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

ओडिशा के 20 पशु चिकित्सक अधिकारी बकरियों में कृत्रिम गर्भाधान पर लेंगे प्रशिक्षण

  • केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मखदूम में कृत्रिम गर्भाधान तकनीक पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

दैनिक उजाला, मथुरा : केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मखदूम में कृत्रिम गर्भाधान तकनीक पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में ओडिशा से आये हुए 20 पशु चिकित्सक अधिकारियों को बकरियों में कृत्रिम गर्भाधान विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

इस कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. पीके यादव द्वारा किया गया, जिन्होंने उड़ीसा से 20 प्रशिक्षणार्थियों को कृत्रिम गर्भाधान से होने वाले फायदों पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही संस्थान के निदेशक डॉ. मनीष कुमार चेटली ने संस्थान में होने वाली विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों से परिचित कराया ।

इस कार्यक्रम में बकरी पालन व्यवसाय में आधुनिक जनन तकनीकियों के समावेश पर जोर दिया गया। पशु पालन विभाग, उड़ीसा द्वारा 11 से 15 सितम्बर, 2023 तक प्रायोजित इस कार्यशाला में बकरियों में कृत्रिम गर्भाधान पर प्रशिक्षण दिया जायेगा।

इस कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. रवि रंजन एवं डॉ. चेतना गंगवार, वरिष्ठ वैज्ञानिक रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रवि रंजन ने एवं धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. चेतना गंगवार ने किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *