Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

UP : BJP ने जारी की नए जिला अध्यक्षों की लिस्ट, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

लखनऊ : यूपी भाजपा ने पार्टी के जिला अध्यक्षों की नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के लिए भाजपा में काफी समय से मंथन चल रहा था। पिछले साल अगस्त महीने में भूपेंद्र सिंह चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को ये लिस्ट जारी की। चार-पांच नामों पर असमंजस के कारण पिछले हफ्ते भी ये सूची लटक गई थी। इसमें 19 जिलों के जिलाध्यक्ष बदले गए हैं।

घोसी विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान की हार के बाद ऐसे बड़े सांगठनिक बदलाव की संभावना पहले ही जताई जा रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ने पूरे उत्तर प्रदेश को सांगठनिक दृष्टि से छह क्षेत्रों में बांटा है। इसमें काशी, अवध , ब्रज, गोरखपुर , पश्चिम और कानपुर क्षेत्र शामिल है। माना जा रहा है कि जिलाध्यक्षों की नई सूची में युवा चेहरों पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। स्थानीय सांसदों और विधायकों के हिसाब से क्षेत्रीय और जातीय समीकरण का संतुलन बनाने की भी पूरी कोशिश होगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *